{"_id":"573b5be24f1c1b644eac7e7b","slug":"150-seats-his-party-will-fight-the-election-pallavi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना दल 150 सीटों पर लड़ेगा चुनाव : पल्लवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना दल 150 सीटों पर लड़ेगा चुनाव : पल्लवी
कुशीनगर
Updated Tue, 17 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
पल्लवी
- फोटो : अमर उजाला
कसया। अपना दल विधानसभा चुनाव में प्रदेश के 150 सीटों से पार्टी प्रत्याशी मैदान में उतारने की तैयारी में जुटा है। पार्टी फिलहाल विधानसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल से समझौता नहीं करने की रणनीति के तहत काम कर रही है। पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में दौरा किया जा रहा है।
यह बातें विधानसभा चुनाव 2017 के लिए राजनीतिक समीकरण बनाने और दल की स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार की देर शाम कुशीनगर पहुंची अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दल में सबके लिए रास्ता खुला है। जहां तक छोटी बहन सांसद अनुप्रिया पटेल की बात है, जब चाहे दल में आ सकती हैं। लोकसभा चुनाव में बहन अनुप्रिया पटेल का भाजपा से समझौता नहीं हुआ था बल्कि अपना दल से हुआ था।
विधानसभा चुनाव में किसी राजनीतिक पार्टी से गठबंधन कर चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतारने से इनकार किया। कहा कि फिलहाल पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पूर्वांचल राज्य बनाने के सवाल पर कहा कि अपना दल इसके लिए जुटा हुआ है। नेतृत्व मिलने पर लोगों के सपने को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी दो मुद्दे प्रमुखता से उठाएगी।
विज्ञापन
पहला किसानों से जुड़ी समस्याओं और मतदाता पेंशन लागू करने का मुद्दा शामिल है। उन्होंने कहा कि छोटी बहन और सांसद अनुप्रिया पटेल से मतभेद के सवाल पर कहा कि यह पारिवारिक मामला है। इस मौके पर अपना दल के जिलाध्यक्ष अयोध्या सिंह,राष्टीय कार्यकारिणी सदस्य प्रोफेसर गंगाराम यादव, प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, प्रदेश महासचिव सहित दल से जुडे़ कार्यकर्ता मौजूद रहे।