फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   15 thousand fine will be imposed for burning stubble

Kushinagar News: पराली जलाने पर 15 हजार लगेगा जुर्माना

Tue, 22 Oct 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 22 Oct 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
15 thousand fine will be imposed for burning stubble
पडरौना। धान की कटाई शुरू हो गई है। इसके बाद किसान तुरंत गेहूं की बुआई शुरू कर देंगे। कुछ किसान पराली को खेतों में जला देते हैं। इससे खेतों में मौजूद मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं। खेत की उर्वरता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसे रोकने के लिए जुर्माना की रकम बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दी गई ळै।
विज्ञापन

कृषि उप निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि किसानों को खेतों में पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि पराली जलाने के दोषी पाए जाने पर किसानों पर ढाई हजार नहीं, अब 15,000 रुपये जुर्माना लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पराली जलने की घटना की निगरानी ग्राम पंचायत स्तर तक गठित सचल दस्तों एवं सेटेलाइट के माध्यम से की जाएगी। सेटेलाइट के माध्यम से अग्नि जनित स्थान की भौगोलिक स्थिति अक्षांश व देशांतर सहित प्राप्त होगी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित किसानों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed