फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   15 buses will go to Prayagraj on Mahashivratri, the department has made preparations.

Kushinagar News: महाशिवरात्रि पर 15 बसें जाएंगी प्रयागराज, विभाग ने की तैयारी

Wed, 04 Feb 2026 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
15 buses will go to Prayagraj on Mahashivratri, the department has made preparations.
पडरौना। प्रयागराज में महाशिवरात्रि से पहले स्नान के लिए एक बार फिर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है। प्रयागराज जाने-आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में 10 से 12 फरवरी के बीच और इजाफा होगा। ऐसे में पडरौना डिपो की 15 बसों को प्रयागराज भेजने की तैयारी की जा रहा है। यदि यात्रियों की संख्या बढ़ी तो निगम की तरफ से बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन

पडरौना डिपो के बेड़े में निगम की 39 और अनुबंधित की 21 बसे संचालित होती है। माघ पूर्णिमा के बाद जिले के श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि पर प्रयागराज ले जाने की तैयारी में जुट गया है। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस मौके पर स्नाने के लिए आगामी 10 से 12 फरवरी के बाद महाशिवरात्रि पर स्नान के लिए प्रयागराज जाने के लिए सवारियों की भीड़ बढ़ेगी। महाशिवरात्रि के स्नान के साथ ही माघ स्नान का समापन होना है। महाशिवरात्रि पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए भटकना न पड़े इसके लिए डिपो की तरफ तैयारी तेज कर दिया गया है। डिपो ने महाशिवरात्रि पर प्रयागराज के लिए 15 बसों को आरक्षित कर दिया है। इन बसों को पडरौना के अलावा जिले के अन्य स्थानों से संचालित की जाएगी। पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज भेजी गईं बसों की वापसी होने लगी है। अब महाशिवरात्रि पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए डिपो की तरफ से 15 बसों का संचालन किया जाएगा। यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed