फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   15 Annapurna Bhavans to be built in the city area; land identified at nine locations.

Kushinagar News: नगर क्षेत्र में बनेंगे 15 अन्नपूर्णा भवन, नौ जगह जमीन चिह्नित

Sat, 29 Aug 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 29 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
15 Annapurna Bhavans to be built in the city area; land identified at nine locations.
गोरखपुर। नगर क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था को और सुविधाजनक बनाने के लिए 15 अन्नपूर्णा भवन बनाए जाएंगे। इसके लिए नौ स्थानों पर जमीन चिह्नित कर ली गई है। जिला पूर्ति अधिकारी अजय सिंह ने कुछ चिह्नित स्थानों का निरीक्षण भी किया है। सभी स्थान पक्की सड़क से जुड़े हैं जिससे भवन बनने के बाद राशन पहुंचाने वाले ट्रकों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में चिह्नित नौ स्थानों में जंगल बहादुर अली, नथमलपुर, बिलंदपुर खन्ता, बशारतपुर, मिर्जापुर, लच्छीपुर, नौसड़, खोराबार उर्फ सूबा और गहुई सुधरपुर शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर अन्नपूर्णा भवन के लिए जमीन देखी गई है। भवन बनने के बाद कोटेदारों को राशन का भंडारण और उठान करने में सुविधा मिलेगी। वहीं, राशन लेने वाले लोगों को भी अपने क्षेत्र के आसपास ही राशन मिलने की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

अन्नपूर्णा भवन में राशन वितरण से जुड़ी व्यवस्थाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे लोगों को दूर जाने की जरूरत कम होगी और राशन वितरण व्यवस्था भी बेहतर हो सकेगी। जिले में कुल 225 अन्नपूर्णा भवन बनाए जाने हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 73 भवन पहले ही बनाए जा चुके हैं। अब नगर क्षेत्र में भी निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

कोट----
नगर क्षेत्र में 15 अन्नपूर्णा भवन प्रस्तावित हैं। नौ स्थानों पर जमीन चिह्नित कर ली गई है और कुछ स्थानों का निरीक्षण भी किया गया है। सभी चिह्नित जमीनें पक्की सड़क से जुड़ी हैं इसलिए राशन के ट्रकों के आवागमन में परेशानी नहीं होगी। प्रशासन की मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - अजय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed