{"_id":"59353ecb4f1c1b6a638b4587","slug":"14966617214-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटा कस्बे में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटा कस्बे में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Updated Mon, 05 Jun 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। हाटा कस्बे में कई बार चेतावनी के बावजूद सड़क किनारे पटरियों में हुए अतिक्रमण को नहीं हटाने पर सोमवार को नगर पालिका परिषद प्रशासन की तरफ से अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान में पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया गया।
ईओ शैैलेंद्र कुमार गुप्ता की अगुवाई में सोमवार को दोपहर बाद शुरू हुए इस अभियान में नगर पालिका के कर्मचारियों ने सड़क की पटरियों में रखे गए तख्त, स्लैब आदि को उठाकर अपनी गाड़ियों में लादना शुरू कर दिया। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग स्वयं अपने सामानों को हटाने लगे। यह अभियान रजिस्ट्री चौराहे से बस स्टेशन रोड और हाइवे के सर्विस लेन से होते हुए कप्तानगंज चौराहे तक चला। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान अफरातफरी मची रही। ईओ ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी लोगों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया। जिससे विवश होकर पालिका प्रशासन को यह कार्रवाई करनी पड़ी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।