फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   14.52 lakh outstanding on eight consumers of Cantonment, connections disconnected

Kushinagar News: छावनी के आठ उपभोक्ताओं पर 14.52 लाख बकाया, कनेक्शन काटे

Sat, 12 Oct 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 12 Oct 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
14.52 lakh outstanding on eight consumers of Cantonment, connections disconnected
पडरौना। बिजली निगम की तरफ से चलाए गए राजस्व वसूली अभियान के तहत शुक्रवार को पूरे पडरौना डिवीजन में 133 कनेक्शन काटे गए हैं। वहीं निगम की तरफ से 7.5 लाख रुपये की राजस्व वसूली की। नगर के छावनी में 14.52 लाख रुपये बिल बकाया में आठ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन

पडरौना बिजली उपकेंद्र के एक्सईएन संजय सागर ने बताया कि शुक्रवार को बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई के दौरान पडरौना डिवीजन में 133 कनेक्शन काटे गए और 7.5 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। पडरौना नगर में 41, विशुनपूरा में 23, रविंद्र नगर में 19 समेत पूरे डिवीजन में कुल 133 कनेक्शन काटे गए। रविंद्र नगर उपकेंद्र के जेई पिंटू बिंद ने बताया कि छावनी के आठ बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए साथ ही मीटर भी उखाड़ दिया गया। अब बिजली बिल जमा करने के बाद ही इनका मीटर लगने के साथ कनेक्शन जुड़ेगा। यदि उनकी तरफ से बिल जमा नहीं किया गया तो, उन्हें समन भेजकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन आठों बकायेदारों पर 1452916 रुपये का बिल बाकी है। इनमें से पडरौना छावनी के एक उपभोक्ता पर ही 4,74,785 रुपये का बिल बाकी है। अन्य उपभोक्ताओं पर 2,36,445 रुपये, 2,26,001 रुपये, 1,68,344 रुपये, 1,07,360 रुपये, 90,089 रुपये, 75,640 और 74,552 रुपये के बिल बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed