{"_id":"5d18f6908ebc3e3cb232a23a","slug":"144-couple-got-married-kushinagar-news-gkp312186533","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कराई गई निर्धन युगलों की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कराई गई निर्धन युगलों की शादी
विज्ञापन
जिला पंचायत परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देते सांसद, विधायक, डीएम
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक विवाह में 144 जोड़े बंधे गृहस्थी की डोर में
जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित हुआ समारोह
118 हिंदू और 26 मुस्लिम जोड़े हुए एक-दूजे के हुए
हर तहसील के रजिस्ट्रारों ने जारी किया प्रमाण पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत निर्धन परिवारों के 144 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बंध गए। जिला पंचायत कार्यालय के परिसर में आयोजित समारोह में 118 हिंदू जोड़ों की शादी वैदिक रीति से गायत्री शक्ति पीठ के पुरोहितों ने कराई। 26 मुस्लिम युगलों का निकाह मौलवी ने कराया। नवविवाहित जोड़ों को सांसद, विधायक, डीएम सहित अन्य अफसरों की उपस्थिति में गृहस्थी के सामान देकर विदा किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गोंड और डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की अत्यंत कल्याणकारी योजना है। जिन गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों की शादी रुपये के अभाव में नहीं हो पाती थी, उनका विवाह सरकार करा रही है। यही नहीं, शादी में आने वाले खर्च का वहन भी सरकार खुद कर रही है। इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार की जरूरत है।
जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। इनके बारे में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन गरीब बेटियों के हाथ पीले कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जरूरतमंद व्यक्ति मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन जरूर करें। कार्यक्रम को विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश बीज निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, सीडीओ रामसूरत पांडेय आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने की और संचालन मनंजय तिवारी ने किया।
विज्ञापन
इस समारोह में 118 हिंदू व 26 मुस्लिम वर-वधू सहित कुल 144 जोड़े गृहस्थी की डोर में बंधे। प्रत्येक जोड़े के लिए 35 हजार रुपये वधू के बैंक खाते में और 10 हजार रुपये की बिछिया, पायल, बर्तन और शादी के कपड़े आदि खरीदने के लिए दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अमित राज सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीके सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री मारकंडेय शाही आदि मौजूद थे।
गायत्री शक्ति पीठ के मंत्रोच्चारण के बीच हुआ विवाह
गायत्री शक्ति पीठ के परिव्राजक विपिन बिहारी श्रीवास्तव, दिनेश कुमार शास्त्री, रामविलास शर्मा और सुरेश मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। इन पुरोहितों ने पूरे रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया।