{"_id":"59d7b8b34f1c1bee688b46f8","slug":"141507309747-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के बरवा सुकदेव गांव के युवक का शव प्राइमरी स्कूल के पीछे मिलने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। चर्चा है कि प्रेमिका से विवाह नहीं हो पाने के चलते युवक ने आत्महत्या कर ली।
बृहस्पतिवार की सुबह गांव की एक महिला टहलने निकली थीं। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे पेड़ से गमछा के सहारे लटकता शव देखकर महिलाओं ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने शव की पहचान 19 वर्षीय रत्नेश उर्फ विकास पुत्र रामरक्षा के रूप में की। युवक स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र था। घरवालों का कहना है कि बुधवार की रात वह भोजन करके सोया था और सुबह उसका शव पेड़ से लटकता मिला। युवक के पिता ने तुर्कपट्टी पुलिस को दी गई तहरीर में तीन लोगों पर मोबाइल से हत्या की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया था। मामले को लेकर क्षेत्र में प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है। कहा जा रहा है कि युवक का एक युवती से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के घरवाले इसके विरोध में थे। उन्होंने लड़की के घर से निकलने और युवक से बात करने पर रोक लगा दी थी। इस मामले को लेकर कई बार विवाद होने की भी चर्चा है। कहा जा रहा है कि युवक इस प्रकरण को लेकर काफी परेशान रहता था। इस संबंध में तुर्कपट्टी एसओ नीरज शाही का कहना है कि शुरुआती जांच में यह बात स्पष्ट हुई है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। प्रेमिका के घरवालों के विरोध से परेशान युवक अवसाद की स्थिति में आ गया था। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।