{"_id":"6203fcfd6116930f987ba1ea","slug":"14-candidates-filed-nomination-papers-kushinagar-news-gkp4264371132","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
- बसपा के तीन, कांग्रेस के एक और सपा व सुभासपा के दो उम्मीदवारों ने पर्चा भरा
कुशीनगर। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बुधवार को पडरौना, हाटा व रामकोला विधानसभा सीट से बसपा, तमकुही सीट से सपा व खड्डा सीट से सपा गठबंधन और हाटा विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा पांच अन्य पार्टी और तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, प्रत्याशियों ने 21 पर्चे भी लिए।
कलेक्ट्रेट में बुधवार को सात राजनीतिक दल से संबंधित तथा तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक हाटा विधानसभा सीट से छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया। इस सीट से बसपा के शिवांग सिंह, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के महेंद्र, आम आदमी पार्टी की मोनिका तिवारी, कांग्रेस के अमरेंद्र प्रताप मल्ल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से राणा प्रताप, आम आदमी पार्टी के वशिष्ठ तिवारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पडरौना विधानसभा सीट से मुसाहेब व अशोक तिवारी ने निर्दलीय और बसपा के पवन उपाध्याय ने पर्चा भरा। तमकुहीराज विधानसभा सीट से सीपीआई के मतिउल्लाह और सपा के उदय नारायण गुप्ता ने पर्चा भरा, जबकि खड्डा विधानसभा सीट से एआईएमआईएम के मोहम्मद अख्तर और सुभासपा से पवन राजभर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा फाजिलनगर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी मरियम खातून ने पर्चा भरा। वहीं, रामकोला विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी विजय कुमार ने पर्चा भरा।
नामांकन कार्य सकुशल संपन्न कराने के लिए रवींद्रनगर पुलिस चौकी से लेकर कलेक्ट्रेट तक जगह-जगह पुलिसकर्मी तैैनात रहे। उन्होंने प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक और एक सहयोगी के अलावा अन्य किसी को नामांकन कक्ष में जाने नहीं दिया।