{"_id":"65da50fd09df5534170d58b7","slug":"138-couples-took-seven-rounds-in-the-chief-ministers-mass-marriage-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113083-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 138 जोड़ों ने लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 138 जोड़ों ने लिए सात फेरे
Sun, 25 Feb 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
सेवरही में सामूहिक विवाह में वर वधु को आशीर्वाद देते सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी व अन्य।
पडरौना/तमकुहीरोड। पडरौना और सेवरही ब्लॉक परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 138 जोड़ों ने सात फेरे लिए। पडरौना में 66 जोड़ों ने सात फेरे लिए तो सेवरही ब्लॉक परिसर में में 72 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बंध गए।
पडरौना ब्लॉक परिसर में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी की सरकार है। इसीलिए इस सरकार में आम आदमी के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की प्रगति आसान कर दी है। महिलाओं व लड़कियों के कल्याण के लिए इन योजनाओं का संचालन हो रहा है। कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि इस योजना से गरीब परिवार की बेटियों को अधिक लाभ मिल रहा है। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सरकार की इस योजना की सराहना की। कार्यक्रम को नपाध्यक्ष विनय जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव व मनोज सिंह ने संबोधित किया।
इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार, बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरी, एडीओ समाज कल्याण आशीष सिंह, एडीओ पंचायत अरुण कुमार गोंड़, ग्राम प्रधान मुकेश सिंह, सुधीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेश चौबे, अनिल तिवारी, रामजीत चौहान, सचिन यादव, निखिल उपाध्याय, धीरज पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही ब्लाॅक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 72 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार व मांगलिक गीतों के बीच शनिवार को पावन परिणय सूत्र में बंधे। जिला प्रशासन की ओर से सेवरही के ब्लाॅक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मिश्रौली की सुधा कुमारी का सेमरा हरदो निवासी चंद्रमणि आर्य के साथ, जमसड़ीया की निशा कुमारी का बहौर छपरा निवासी पप्पू मद्धेशिया के साथ, जमसड़ा की अंजली कुमारी का परवार पार निवासी रोशन कुमार के साथ, तरया सुकंठ की नीशु कुमारी का बेलवा दुबे निवासी मनीष कुमार के साथ, परसौनी बुजुर्ग की संध्या कुमारी का माधोपुर बुजुर्ग निवासी विकास चौहान के साथ, पथरवा निवासी नेहा कुमारी का रामचंद्रपुर चंद्रभान निवासी नकुल सैनी, हफुआ जीवन की अस्मिता कुमारी का पुरैना कटेया निवासी अजय गोड़ के साथ, राजपुर बगहा की रिशु कुमारी का मुबारकपुर के सावन कुमार के साथ और नौका टोला गाजीपुर निवासी गुड़िया पटेल का सरिसवा निवासी सोनू पटेल के साथ विवाह कराया गया।
देवरिया सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने सभी जोड़ो आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के सामूहिक विवाह कार्यक्रम से सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम को फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अजय तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख विजय राय, चेयरमैन सोनिया जायसवाल, समाज कल्याण विभाग के प्रभारी सहायक अधिकारी अरुणेंद्र कुमार, बीडीओ सेवरही अनिल राय आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, दुदही के बीडीओ राजाराम कुशवाहा, ज्वाइंट बीडीओ दुर्गा प्रसाद प्रजापति, ललन गोड़, रमेश ब्याहुत आदि मौजूद रहे।