फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   %अमर उजाला फाउंडेशन% के भविष्य ज्योति प्रतिभा सम्मान समारोह में डीएम बोले

%अमर उजाला फाउंडेशन% के भविष्य ज्योति प्रतिभा सम्मान समारोह में डीएम बोले

Sun, 29 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
%अमर उजाला फाउंडेशन% के भविष्य ज्योति प्रतिभा सम्मान समारोह में डीएम बोले
इंद्रियों पर नियंत्रण दिलाती है सफलता : डीएम
विज्ञापन

माता-पिता से बड़ा संतान का कोई शुभेच्छु नहीं: एसपी
45 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाएं हर विद्यार्थी के जीवन की टर्निंग प्वाइंट होती हैं। इसी मोड़ पर विद्यार्थी को अपना लक्ष्य तय करना होना है। ज्ञान प्राप्ति का यही सही समय होता है। शिक्षा ग्रहण करने में श्रद्धा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। श्रद्धावान ही ज्ञान प्राप्त करता है। विद्यार्थियों को ज्ञान अर्जित करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
यह बातें डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहीं। वह ‘अमर उजाला’ की ओर से पडरौना नगर के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज के सभागार में आयोजित भविष्य ज्योति प्रतिभा सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ज्ञान अर्जित करते समय इंद्रियों को संयत रखें। इंद्रियों पर नियंत्रण ही विद्यार्थियों को सफलता दिलाती है। डीएम ने कहा कि बच्चे शिक्षा के प्रति पूरे मनोयोग से समर्पित रहकर ज्ञान प्राप्त करें और सफल नागरिक बनें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एसपी अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा क्षेत्र के ऐसे पड़ाव हैं, जहां से सफलता की तैयारी शुरू होती है। ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं। एसपी ने कहा कि दुनिया में दो लोग बहुत महत्व रखते हैं, माता-पिता और गुरु। ये अपनी संतान और शिष्य के लिए हारना चाहते हैं। इसलिए माता-पिता का आशीर्वाद और गुरु का मार्गदर्शन लेते रहें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि बेटियों के बालिग होने तक माता-पिता ही उनके सही शुभेच्छु होते हैं, इसलिए उनकी इजाजत के बिना कभी घर न छोड़ें। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि लक्ष्य के प्रति सचेत रहना और आत्मबल ही सफलता दिलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण किया। इसके बाद इनका बुके देकर तथा माल्यार्पण कर मंच पर स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर जगमोहन तिवारी ने कहा कि अच्छे कार्यों के फल अदृश्य रूप से हमें प्राप्त होते रहते हैं। समय का सदुपयोग करना चाहिए।
समारोह का संचालन प्रवक्ता डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने किया। समारोह में 45 मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य चंद्रशेखर तिवारी, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, समशेर मल्ल, सूर्यप्रकाश राय, राजीव यादव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, वाचस्पति द्विवेदी सहित कई लोग मौजूद थे।
00000
बोले मेधावी-
पडरौना। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों ने भी खुलकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने समारोह में मिले मोटीवेशन से प्रभावित होकर ऐसे ही आगे भी सफलता की उड़ान भरते रहने का संकल्प लिया।
मेधावी छात्राओं में प्रियंका ब्याहुत ने कहा कि आज के इस समारोह में डीएम और एसपी ने कई प्रेरणादायक जानकारी दी, जिनका वह अनुसरण करेंगी। खुशी मणि त्रिपाठी का कहना था कि मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर अमर उजाला फाउंडेशन ने आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। साक्षी मणि त्रिपाठी ने कहा कि एसपी की तरफ से विद्यार्थियों को माता-पिता की बिना आज्ञा के बाहर न जाने की शिक्षा अच्छी लगी। विकास मद्धेशिया ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए उन्हें आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा मिली है। प्रतिभा जायसवाल ने प्रतिभाओं के सम्मान कार्यक्रम को आज के दौर के लिए महत्वपूर्ण बताया। पर्णिका राय का कहना था कि अमर उजाला समाचार पत्र की तरफ से निष्पक्ष खबरों के साथ-साथ सम्मान समारोह कराना इसे अन्य अखबारों से बेहतर बनाता है।

000000
इन्हें किया गया सम्मानित-
साक्षी मणि त्रिपाठी, प्रियंका ब्याहुुत, खुशी मणि त्रिपाठी, अंजली सिंह, अंजली सोनी, साहीन कैफ, मधुबाला सिंह, सोनाली राय, हर्षिता पांडेय, नेहा सिंह, श्रेया सिंह, सचिन कसौधन, आंचल, विकास मद्धेशिया, आरिफ अली, शिवम कुमार, श्वेता सिंह, रोशनी, नीरज प्रजापति, गुलबहार अंसारी, रामआशीष कुशवाहा, सोहराब अंसारी, पुष्पा सूर्यवंशी, पर्णिका राय, अनामिका मिश्र, राकेश कुशवाहा, मौसम चौरसिया, पूजा द्विवेदी, अभिषेक जायसवाल, हर्षिता द्विवेदी, प्रतिभा जायसवाल, पायल जायसवाल, शाहिना परवीन, सागर मोदनवाल, आदर्शिता मोदनवाल, महिमा शर्मा, नवनीत पांडेय, अरशद सगीर, स्वीकार सिंह, आकर्ष मणि त्रिपाठी, आयुषि मणि त्रिपाठी, आशुतोष गुप्ता, निधि सिंह, अमृतेष सिंह और सौम्या श्रेया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed