फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल

खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल

Sun, 22 Oct 2017 06:12 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 22 Oct 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल
अख्‍ााड़े में पहलवानाों ने की जाेर अाजमाइश्‍ा। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर) । तमकुही ब्लॉक के गांव सेमरा हर्दोपट्टी में चल रहे चार दिवसीय मेला के दूसरे दिन रविवार को क्रिकेट, फुटबाल और कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें पहलवानों ने अपने कला कौशल से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। क्रिकेट मैच के दूसरे सेमीफाइनल में गोरखपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में बल्लेबाज शुभम राव के 5 चौकों और थापा के 19 रनों की बदौलत 9 विकेट खोकर 136 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी पड़री राजा की टीम 130 रन बनाकर आलआउट हो गई। सेमी फाइनल मैच जीतकर गोरखपुर की टीम ने फाइनल में जगह बना लिया। शुभम को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। फुटबाल मैच में अहलादपुर ने गंगुआ मठिया को 3-1 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


इसके बाद कुश्ती का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी व विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय गुप्त ने खिलाड़ियों से हाथ मिलवाकर किया। इलियास अंसारी ने कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीन कला है। इसको बचाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। यह ऐसा खेल है, जिससे शरीर व मस्तिष्क दोनों का विकास होता है।
विज्ञापन


कुश्ती मुकाबले में बनारस के उपेंद्र ने दिल्ली के राहुल को, हरियाणा के लाला ने उमाकांत बिहार को, हरियाणा के पंकज ने दिल्ली के बलिराम को, बनारस के चंदु ने मेरठ के गोविंद को, दिल्ली के मुकेश ने प्रवीण चंडीगढ़ को, दिल्ली के गुरुदयाल ने चंडीगढ़ के संतोष को, देवरिया के दाउद ने हरियाणा के लाला को, देवरिया के मुमताज टाइगर ने मेरठ के सत्यपाल को आसमान दिखाया। चैलेंज कुश्ती में देवरिया के अलाउद्दीन ने दिल्ली के गुरुदयाल को पटखनी दी। आयोजक संतोष उर्फ खोखा सिंह ने आगंतुको के प्रति आभार व्यक्त किया। निर्णायक की भूमिका में प्रेमशंकर सिंह व कौशल गुप्त रहे। इस मौके पर नियामत अली, डॉ. शेषनाथ गुप्त, अनिल पाठक, दीपू सिंह, विकास, शुभम सिंह, गोलू सिंह, प्रिंस, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed