{"_id":"639e0816c540a874802d5074","slug":"13-school-debar-kushinagar-news-gkp4612684110","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 13 स्कूल हुए डिबार, नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 13 स्कूल हुए डिबार, नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
13 स्कूल हुए डिबार, नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र
- मांगी गई सूचनाएं नहीं देने पर कार्रवाई की हुई थी संस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जिले के 13 स्कूलों को डिबार घोषित कर दिया गया है। तीन साल तक इन स्कूलों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में तत्कालीन डीआईओएस समेत अन्य उड़ाका दल में शामिल अधिकारियों ने इन विद्यालयों को डिबार करने के लिए संस्तुति की थी।
कुशीनगर जिले में कुल 328 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। वर्ष 2022 इनमें से 162 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। बोर्ड परीक्षा के दौरान विभाग की तरफ से मांगी गई सूचनाएं समय पर नहीं देने समेत अन्य सूचनाएं नहीं देने पर तत्कालीन डीआईओएस समेत अन्य अधिकारी गंभीरता से लेते हुए जिले के 13 परीक्षा केंद्रों को डिबार घोषित करने की संस्तुति की थी।
इन अधिकारियों की संस्तुति पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जिले के 13 विद्यालयों को डिबार घोषित कर दिया है।
इन विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई
पूर्वांचल इंटर कॉलेज लक्ष्मीविशुनपुर, जानकी इंटर कॉलेज कोल्हुआ, किसान इंटर कॉलेज बलकुड़िया, कौमी एकता कन्या इंटर कॉलेज गुरवलिया, अर्शवादी कन्या इंटर कॉलेज रेयाजनगर, ब्रम्हर्षि योगीराज देवरहवा बाबा गुरवलिया, इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज टेकुआटार, श्रीमती चंद्रावती इंटर कॉलेज पकड़ी बांगर, रामनरेश यादव उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खिरकिया, जयनाथ राव इंटर कॉलेज बरवा रतनपुर, रमाशंकर जी बरनवाल मेमोरियल इंटर कॉलेज सोंदिया बुजुर्ग, सरस्वती इंटर कॉलेज मुसहरी पुरैना और चिल्ड्रेन इंटर कॉलेज तुर्कपट्टी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
कोट
माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जिले के कुल 13 विद्यालयों को डिबार घोषित किया गया है। डिबार घोषित कॉलेजों को बोर्ड के नियमानुुसर परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
- रविंद्र सिंह, डीआईओएस