फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   13 matters solved out of 222

222 मामलों में केवल 13 निस्तारित

Tue, 18 Apr 2017 11:24 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 18 Apr 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
13 matters solved out of 222
कायऱ्र्यक्रम - फोटो : amarujala
कसया। 
विज्ञापन

तहसील सभागार में एडीएम कृष्णलाल तिवारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। यहां कुल 106 मामले आए। इनमें से सात मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी भी इस दौरान मौजूद थे।

तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तहसील दिवस में राजस्व के 52, पुलिस के 20, विकास के 14 और अन्य से संबंधित 20 मामले थे। इसमें केवल राजस्व के सात मामलों का ही निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, प्रभाकर चौबे, सुरेन्द्र प्रसाद, धीरेंद्र त्रिपाठी, सुबाष सिंह पटेल, विजय राय, श्यामलाल यादव, अनुपमा सिंह, राकेश सिंह, रमाशंकर यादव, बब्बन यादव, घनश्याम शुक्ल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक सभागार में एसडीएम जयचंद्र पांडेय की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 53 मामले आए, जिसमें से तीन मामले का ही निस्तारण हुआ। ग्राम सभा सिसवा गोपाल निवासी संगीता पत्नी बिकाऊ चौहान ने पात्र गृहस्थी में यूनिट के हिसाब से राशन न दिए जाने की शिकायत की। विंध्याचलपुर गांव के किसान रामलक्षन कुशवाहा, महेंद्र यादव, अनिरुद्ध साहनी, रामप्रीत कुशवाहा, मोहम्मदीन, वजीर, बनारसी, गुलाब साहनी, सुरेश भारती, मुखुत, दुर्गेश, प्रयाग प्रसाद, रमाशंकर, ब्रजकिशोर यादव, शैलेश यादव आदि ने खेत की पैमाइस कराने कराने की मांग की। तहसील दिवस में राजस्व विभाग के 14, पुलिस विभाग के 17, विकास विभाग के आठ, समाज कल्याण विभाग के तीन, शिक्षा विभाग का एक, स्वास्थ्य विभाग का दो तथा अन्य विभागों से जुड़े आठ मामले आए। इस दौरान तहसीलदार  रामकेवल तिवारी, बीडीओ कार्तिकेय मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।      
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक के मीटिंग हाल में तहसील दिवस का आयोजन  एसडीएम अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें कुल 63 मामले आए, जिसमें से तीन का निस्तारण हुआ। एसडीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। तहसील दिवस में राजस्व के 39, पुलिस के 11, विकास के तीन, शिक्षा के एक और अन्य विभागों से संबंधित नौ मामले थे। इनमें से राजस्व के तीन मामलों का ही निस्तारण हुआ। इस दौरान तहसीलदार प्रियंका चौधरी, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, बीडीओ आनंद प्रकाश,  मालबाबू राजेश कुमार, कानूनगो प्रहलाद यादव, रविंदर यादव, मुकुट बिहारी, संजय सिंह, दिनेश कुमार राव, अनिल श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे। 

तहसील दिवस में की फरियाद
पडरौना। सिंगहा गांव के संजय शाही ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर सड़क की मरम्मत समेत तीन मांगों पर कार्रवाई की मांग की है। इनका कहना था कि बीते पांच सितंबर को इन्हीं तीन मांगों को लेकर सिंगहा चौराहे पर धरना दिया था। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने रामकोला-सिंगहा मार्ग सिरसिया मोड़ तक सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
इसके अलावा विशुनपुरा थाना क्षेत्र बासगांव खाखड़ टोला की रहने वाली चमेली देवी व ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर थाने पर तैनात एक सिपाही पर पांच हजार रुपये घूस मांगने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि वह अपने जमीन पर शौचालय बनवा रही थी, लेकिन कुछ लोगों के बहकावे में आकर सिपाही ने आकर निर्माण कार्य रोक दिया। महिला का आरोप है कि अब सिपाही निर्माण कार्य कराने देने के लिए पांच हजार रुपये मांग रहा है। इसी गांव निवासी सत्यनारायन गुप्ता ने सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें गांव के एक रास्ते का नक्शा सुधार कराने, अतिक्रमण हटवाने, शौचालय निर्माण करने देने आदि की मांगें शामिल हैं।

अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने ज्ञापन सौंपा
पडरौना। 
अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने मंगलवार को पडरौना तहसील दिवस में डीएम से मुलाकात की। प्रधानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बालू खनन पर लगी रोक को लेकर पैदा हुई समस्या का जिक्र किया और गांवों में होने वाले विकास कार्यों के लिए अपने स्तर से बालू उपलब्ध कराने की मांग की।
जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव की अगुवाई में विशुनपुरा प्रधान संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, खड्डा के प्रद्युम्न तिवारी, नेबुआ नौरंगिया के हरिनारायण गोविंद राव और सेवरही ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र यादव सहित जमालुद्दीन, कमरुद्दीन, सुरेंद्र कुमार यादव, विष्णु प्रताप सिंह, चौथी प्रसाद पडरौना के तहसील दिवस में पहुंचे। इन ग्राम प्रधानों ने बताया कि बालू खनन पर रोक लगने के बाद से इसका संकट उत्पन्न हो गया है। बालू न मिलने से सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप है। इससे ग्राम प्रधान परेशान हैं। इन लोगों ने डीएम से अपने स्तर पर बालू उपलब्ध कराने की मांग की।      
   

डीएम को ज्ञापन सौंपा      
पडरौना (ब्यूरो)। रामकोला थाना क्षेत्र के पिपराखुर्द गांव नथुनी प्रसाद ने मंगलवार को पडरौना के तहसील दिवस में डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बैनामा ली गई जमीन पर प्रार्थी के नाम की जगह भूमिधर अंकित होने और कुछ लोगों की तरफ से जमीन के मामले में बेवजह हस्तक्षेप करने की शिकायत की। उन्होंने डीएम से इस मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की।      
उधर, जंगल बकुलहां गांव के नंदलाल गुप्ता, उमाशंकर, बेलास चौहान, जवाहर प्रसाद आदि ने डीएम को सौंपे गए अपने संयुक्त ज्ञापन में खलिहान की जमीन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की।      


76 मामलों में आठ का मौके पर निस्तारण
          पडरौना। इस बार पडरौना में तहसील दिवस डीएम की अध्यक्षता में  हुआ।  कुल 76 मामले आए, आठ का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। डीएम शम्भु कुमार की अध्यक्षता में पडरौना के तहसील दिवस की कार्यवाही सुबह दस बजे से शुरू हुई। डीएम ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के तौर पर कराएं, क्योंकि इसे लेकर शासन गंभीर है। तहसील दिवस में लंबित मामलों का निस्तारण भी शीघ्र करा लें।            

एसपी राजू बाबू सिंह ने कहा कि सभी तहसीलों में इस दिवस का आयोजन किया जाता है, ताकि फरियादी वहां पहुंचकर अपनी समस्याएं अफसरों के समक्ष रख सकें। इसलिए निडर होकर तहसील दिवस में अपनी शिकायतें दर्ज कराएं।  इस मंगलवार पडरौना के तहसील दिवस में राजस्व विभाग के 44, पुलिस के 16, विकास के आठ और अन्य मामलों के आठ शिकायती पत्र समेत कुल 76 आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें राजस्व के सात और विकास विभाग के एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान सीडीओ केदारनाथ सिंह, एसडीएम सदर संजीव रंजन और तहसीलदार सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed