{"_id":"62016fbdeb8fdb4d7141a626","slug":"13-256-people-got-anti-coronavirus-vaccine-in-the-district-kushinagar-news-gkp4262178177","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 13,256 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 13,256 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

- 366 स्थानों पर हुआ कोविड टीकाकरण
पडरौना। जनपद में कोविड टीकाकरण सोमवार को भी हुआ। शाम तक 366 स्थानों पर कुल 13,256 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने सोमवार की शाम को बताया कि इस दिन 366 स्थानों पर कोविड टीकाकरण किया गया। एक स्वास्थ्यकर्मी को पहली और दो को दूसरी डोज दी गई। इसके अतिरिक्त 53 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई। इस दिन पांच फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी और 100 को प्रीकॉशन डोज दी गई। 15 से 17 साल के 1,723 किशोरों को पहली तथा 1,576 को दूसरी डोज दी गई। टीका लगवाने वाले 18 से 44 साल के युवाओं में 5,660 ने पहला एवं 2,005 ने दूसरा टीका लगवाया। इसी तरह 45 से 59 साल के लोगों में 823 ने पहला व 334 ने दूसरा टीका लगवाया। इस दिन 60 साल से अधिक आयु के 589 लोगों को पहला एवं 278 को दूसरा टीका लगा, जबकि 107 को प्रीकॉशन डोज दी गई। इस तरह 8,796 लोगों ने पहला एवं 4,200 ने दूसरा टीका लगवाया। 260 ने प्रीकॉशन डोज ली। इस तरह सोमवार को शाम तक कुल 13,256लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।