फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   125 corona warriors will aware citizens

शहरियों को जागरूक करेंगे 125 कोरोना वॉरियर

Thu, 28 May 2020 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
125 corona warriors will aware citizens
शहरियों को जागरूक करेंगे 125 कोरोना वॉरियर
विज्ञापन

पडरौना। शहर में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा। नगर पालिका की तरफ से सभासद, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत 125 लोगों को कोरोना वारियर्स बनाया गया है। ये लोगों को कोरोना के लक्षण, उपचार और बचाव के बारे में जानकारी देंगे।

कोरोना वायरस के संक्रमण से फैली वैश्विक महामारी से देश में लॉक डाउन चल रहा है। इससे लोग सारा कार्य छोड़ कर घर में कैद है। ऐसे में लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने के साथ ही लोगों की अर्थव्यवस्था भी पटरी से उतर चुकी है। इससे निजात पाने के लिए सरकार की तरफ से लॉक डाउन के दौरान कुछ ढील दी जा रही है। इससे घर से बाहर निकलने वाले लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। इसको देखते हुए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से 125 लोगों को कोरोना योद्धा बनाया गया है। इसमें नगर के सभी 25 सभासद, 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 आशा और प्रत्येक वार्ड से दो-दो जागरूक लोगों को शामिल किया गया है। नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि नपा की तरफ से गठित कोरोना योद्धाओं की टीम नगर में डोर टू डोर जाकर कोरोना के संक्रमण के लक्षण, उपचार और उसके बचाव और बार बार सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धोने आदि के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। इसके अलावा नगर वासियों की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर नपा प्रशासन को अवगत कराने का कार्य करेंगे। इससे लोगों की समस्याओं को सही समय पर समाधान करने में सहूलियत होगी और कोरोना पर विजय पाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed