फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मतदाता जागरुकता रैली

मतदाता जागरुकता रैली

Mon, 13 May 2019 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरुकता रैली
फोटो समाचार...
विज्ञापन

छात्राओं ने बनाई रंगोली, रचाई मेहंदी
आदर्श ग्राम कपरवार में छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। ग्राम कपरवार स्थित सावित्री बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। जबकि विद्यालय परिसर में छात्राओं ने रंगोली बनाकर हाथों पर मेंहदी रचाकर जागरूकता का संदेश दिया।

सोमवार को जागरूकता रैली को प्रबंधक राधारमण त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य चौराहा स्थित स्वतंत्रता सेनानी पंडित जगन्नाथ त्रिपाठी स्मारक के रास्ते से गांव के पूरब और पश्चिम टोला, कुवाइच, मठियां आदि होते हुए विद्यालय परिसर में पहुंची। रैली में शामिल छात्राएं ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ आदि नारे लगा रहे थे। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर बच्चों ने 19 मई को शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों का प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुमन श्रीवास्तव, साक्षी मद्धेशिया, छोटू लाल दुबे, अर्जुन सिंह, कमलेश सिंह, शंभू पाठक, सुधाकर मद्धेशिया, अन्ना हजारे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed