फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पीएम की विडियों कांफ्रेंग

पीएम की विडियों कांफ्रेंग

Tue, 11 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पीएम की विडियों कांफ्रेंग
मानदेय बढ़ाने की घोषणा से उम्मीदों को लगे पंख
विज्ञापन

कांफ्रेसिंग के जरिए पीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद
फोटो है।
पडरौना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए मंगलवार को प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इसमें सुपोषण स्वास्थ्य माह और विभाग की तरफ से आयोजित सुपोषण स्वास्थ्य मेले की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाले मानदेय को बढ़ाने की घोषणा भी की। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वीडियो कांफ्रेसिंग का सीधा प्रसारण का प्रबंध किया गया था। इसमें जिले के अधिकारियों समेत कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान डीपीओ एसके सिंह, मलेरिया अधिकारी एसएन पांडेय, अंबरीश कुमार सिंह, कुंदन कुशवाहा, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मथौली बाजार प्रतिनिधि के सीएचसी में प्रधानमंत्री कर वीडियो कांफ्रेसिंग का सीधा प्रसारण किया गया। इसमें डॉक्टर व आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की बातें सुनीं। इस दौरान डॉ. सरफराज अहमद, सुनील कुमार, राजेश, सच्चिदानंद तिवारी, अरुण कुमार चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से मची भगदड़
दुदही। मंगलवार को सीएचसी में प्रधानमंत्री की वीडियों कांफ्रेसिंग का सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। प्रसारण के दौरान ही अचानक शॉर्ट सर्किट होने से कार्यक्रम के दौरान कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। जिसमें मुख्य सेविका समेत सात लोग घायल हो गए।
मंगलवार को इस कार्यक्रम के दौरान ही अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसमें मुख्य सेविका सुमित्रा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज देवी, सुनीला सिंह, संगीता देवी, आशा कार्यकर्ता दुलारी व संगीता आदि घायल हो गई। घायल लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। इसके सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को समझाबुझा कर शांत करवाया।
एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम के शार्ट सर्किट की अफवाह के चलते भगदड़ हुई थी। लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते भगदड़ हो गई। जिसमें कुछ लोग घायल हो गये, इलाज चल रहा है।
मानदेय बढ़ने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी
दुदही। मंगलवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली मानदेय में केंद्रांश को बढ़ाने की घोषण की। इस पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई।
मंगलवार को प्रधानमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1500, मिनी कार्यकर्ताओं को 1250 और सहायिकाओं को 750 रुपये मानदेय बढ़ाने की घोषणा की। प्रधानमंत्री द्वारा मानदेय बढ़ोतरी की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल गए। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जताई।
इस दौरान आशा शर्मा, ज्ञानशीला, पुष्पा, जायसवाल, पुष्पा ब्याहुत, सुरसती देवी, अन्नू देवी, सोना देवी,सोना देवी, खेदनी देवी, गायत्री देवी, उमरावती देवी, पुष्पा कुशवाहा, रामपति देवी, रंजू देवी, विंदा देवी, किशनावती राय आदि मौजूद रहे।


लेखपालों को मिली थी जिम्मेदारी
पडरौना। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले में सहज जन सेवा केंद्र और सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराने की जिम्मेदारी लेखपालों की मिली थी। इसके लिए सदर तहसीलदार पडरौना संजय कुमार राय व सदर लेखपाल योगेंद्र गुप्ता ने जनसेेवा केंद्रों और सीएचसी स्तर पर कार्यक्रम पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed