फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Warehouse sealed with wheat, truck sent to police station

गेहूं से भरा गोदाम सील, ट्रक थाने भेजा

Wed, 06 Jun 2018 12:13 AM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 06 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Warehouse sealed with wheat, truck sent to police station
amar ujala - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। थाना क्षेत्र के गांव भुजौली बाजार में सोमवार की देर रात एसडीएम खड्डा ने एक प्राइवेट गोदाम पर छापेमारी की। यहां खाद्य व रसद विभाग के बोरे में भरा गेहूं मिलने के बाद गोदाम को सील कर दिया गया। गोदाम के सामने खड़े गेहूं लदे ट्रक को प्रथम दृष्टया संदिग्ध मानते हुए खड्डा पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद कुमार सोमवार की देर रात पडरौना की तरफ जा रहे थे। भुजौली बाजार पहुंचे तो मुख्य सड़क पर खड़े एक ट्रक में कुछ लोग गेहूं का बोरा लोड कर रहे थे। एसडीएम ने गाड़ी रोकी और इसकी जांच शुरू कर दी। गोदाम में पहुंचे तो वहां खाद्य व रसद विभाग के बोरे में भरा गेहूं मिला। उन्होंने जब गोदाम संचालक से पूछा कि ये बोरे कहां से मिले तो जवाब मिला बोरे कोटेदार बाजार में बेंचते हैं जिसे व्यापारी खरीद लेते हैं। एसडीएम ने सरकारी बोरे में मिले गेहूं को संदिग्ध मानते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। ट्रक पर लदे गेहूं के बोरों की गणना कराकर पुलिस के हवाले किया गया। इस संबंध में एसडीएम का कहना है कि प्रथम दृष्टया पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। प्रकरण की जांच के बाद व्यापारी व इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed