फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एमडीएम नहीं मिलने से नाराज बच्चों ने किया प्रदर्शन

एमडीएम नहीं मिलने से नाराज बच्चों ने किया प्रदर्शन

Mon, 23 Oct 2017 05:42 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 23 Oct 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
एमडीएम नहीं मिलने से नाराज बच्चों ने किया प्रदर्शन
प्रदश्‍ाऱ्र्शन करते बच्‍चे। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। फाजिलनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत लवकुश पूरब पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय में ढाई महीने से मध्याह्न भोजन बंद है। भोजन न मिलने से नाराज छात्र-छात्राओं ने सोमवार को थाली लेकर स्कूल में प्रदर्शन किया। बच्चों के अभिभावकों ने बीएसए को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


इस विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुपमा प्रजापति बीते एक सितम्बर से मातृत्व अवकाश पर हैं। समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षा मित्र पुष्पा सिंह भी स्कूल नहीं जा रही थीं। स्कूल बंद होने की खबर जब अखबार में प्रकाशित हुई तो विभागीय अफसरों ने प्राथमिक विद्यालय नोनिया पट्टी गांगीटीकर से एक शिक्षक को यहां शिक्षण कार्य के लिए संबद्घ कर दिया गया। पठन-पाठन तो शुरू हो गया लेकिन विद्यालय का चार्ज नहीं होने की वजह से मध्याह्न भोजन के खाते का संचालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


इस विद्यालय में 44 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें से 30-35 बच्चे प्रतिदिन आते हैं। विद्यालय में दो रसोइया भी कार्यरत हैं लेकिन मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है। सोमवार को स्कूल पहुंचे बच्चों ने मध्याह्न भोजन वितरित कराए जाने की मांग करते हुए थाली लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि खाते से धन आहरण नहीं होने के चलते बीते नौ अगस्त से ही स्कूल में मध्याह्न भोजन बंद है। इसकी सूचना कई बार बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों को दी गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। करीब एक घंटे तक स्कूल में प्रदर्शन के बाद बच्चे अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बीएसए हेमंत कुमार राव का कहना है कि इस मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed