फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   12-member Vietnamese team arrived

12 सदस्यीय वियतनामी दल पहुंचा

Sun, 27 Mar 2022 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
12-member Vietnamese team arrived
वियतनाम से आया 12 सदस्यीय बौद्ध अनुयायियों का दल। - फोटो : KUSHINAGAR
12 सदस्यीय वियतनामी दल पहुंचा
विज्ञापन

कुशीनगर के विकास के लिए विधायक को सौंपा एक हजार यूएस डॉलर
कसया(कुशीनगर)। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह के 10:40 बजे वियतनाम का फाल्कन विमान उतरा। इससे 12 सदस्यीय बौद्ध भिक्षु व पर्यटक आए। राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कुशीनगर विधायक ने विदेशी अतिथियों का गुलाब का पुष्प भेंटकर स्वागत किया। दल ने विधायक पीएन पाठक को एक हजार यूएस डॉलर (लगभग 75000 भारतीय रुपये) भेंट कर कुशीनगर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की शुभकामना दी। विधायक ने यह रकम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपने की बात कही।
कोराना महामारी के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगी थी। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए यह पहला अवसर है, जब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से प्रतिबंध हटा और पहले ही दिन वियतनाम का चार्टर विमान उतरा। इसके पूर्व एयरपोर्ट के लोकार्पण के मौके पर 20 अक्तूबर को श्रीलंका के डेलिगेटस को लेकर विमान उतरा था।
विज्ञापन

दल की अगुवाई कर रहे साल 2018 में भारत सरकार से अध्यात्म के क्षेत्र में पद्मश्री प्राप्त वियतनामी बौद्ध भिक्षु एनटी थिएन ने बुद्धस्थली पर एयरपोर्ट के निर्माण और उड़ान शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ानें आरंभ होने से बौद्ध देशों को सहूलियत मिलेगी। वियतनाम से बहुत सारे लोग विशेषकर वरिष्ठ नागरिक भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना करना चाहते हैं। लेकिन वियतनाम से सीधी उड़ान सेवा न होने से लोग मायूस हो जाते थे। अब यहां एयरपोर्ट बनने से लोगों की यह समस्या खत्म हो गई है। उन्होंने वियतनाम से व्यावसायिक उड़ान शुरू होने की अपार संभावना बताई। अब हर साल वियतनामी लोगों को कुशीनगर पहुंचकर भगवान बुद्ध की विशेष-पूजा अर्चना का रास्ता सुगम हो गया है। एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग के एराइवल स्थित बुद्ध प्रतिमा के समक्ष पूजा की। इसके बाद यह दल चार्टर विमान वियतनाम के लिए रवाना हो गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर एके द्विवेदी, प्रबंधक संतोष ने दल के सदस्यों को एयरपोर्ट के निर्माण व स्वरूप और वर्तमान व भावी उड़ानों की जानकारी साझा किया। इस मौके पर अंबिकेश त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, राकेश गिरि आदि ने भी पर्यटकों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग रहे दल के सदस्य में शामिल
कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वियतनाम के फाल्कन विमान से उतरे बौद्ध भिक्षुओं व पर्यटकों में शामिल रहे सदस्यों में साल 2018 में भारत सरकार से अध्यात्म के क्षेत्र में पद्मश्री प्राप्त वियतनामी बौद्ध भिक्षु एनटी थिएन के अलावा एन गुइन टिन थीन, लीएन गौकसन, एन गुइन थी थन थू, एन गुइन थी क्यू एन्ह अन्ह, एन गुइन थन हंग, डोन थी थन लाम, ली थू एन गा, बूयूई थी है येन, ट्रान किम ची, एन गुइन डक हंग, एन गुइन थी थू हा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed