{"_id":"60e7358b8ebc3e22246ae1e2","slug":"12-injured-in-bolaro-accident-kushinagar-news-gkp4011375160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना3","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना3
विज्ञापन
बेकाबू बोलेरो की चपेट में आकर 12 लोग घायल
साखोपार (कुशीनगर)। बृहस्पतिवार की रात एनएच 28बी पर कसया से आ रही मुसहरों से भरी बोलेरो बाड़ीपुल पेट्रोल पंप के सामने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में लेते हुए अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। गाड़ी में बच्चों सहित कुल 11 लोग बैठे थे, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बहोरापुर (साखोपार) मुसहर टोली निवासी बन्हन ड्राइवर के घर कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर के गुरमिया टोला से रिश्तेदार रमाकांत मुसहर अपने परिवार के लोगों के साथ दोपहर में कलेवा लेकर गए थे। बन्हन के दरवाजे से औपचारिकता पूरी होने के बाद वापस गुरुमिया के लिए रात 8:30 बजे निकल पड़े। लगभग नौ बजे अभी बाड़ीपुल पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे कि कसया की तरफ से आ रही बाइक को टक्कर मारने के बाद बोलोरो का अगला चक्का फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित बिजली के पोल से टकरा कर पलट गई। घायलों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे एसओ कसया अखिलेश सिंह ने दो एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रवींद्रनगर धूस भिजवाया। एसओ ने बताया कि बोलेरो का चालक नशे में धुत था, जिसकी वजह से दुर्घटना हुई है। बाइक चालक को भी गंभीर चोट आई है।