फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   12 donated blood

Kushinagar News: कारगिल विजय दिवस पर 12 महादानियों ने खून देकर बचाई दूसरों की जान

Thu, 27 Jul 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 27 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
12 donated blood
कारगिल विजय दिवस पर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान करते नजबुलाह अंसारी। संवाद
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में किया रक्तदान, ज्यादातर लोगों का रक्त जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के आया काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दिन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंचकर लोगों ने कारगिल की जंग में शहीद भारत मां के अमर सपूतों के बलिदान को याद कर रक्तदान किया। दोपहर तीन बजे तक 12 लोगों ने अपना खून देकर लोगों की जान बचाई। इसमें से ज्यादातर खून जिला अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को चढ़ा दिया गया।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में बुधवार को भी सुबह दस बजे से रक्तदान शिविर लगाया गया। ब्लड बैंक के प्रभारी एजाज अहमद और उनकी टीम की देखरेख में यह शिविर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस दिन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पडरौना के कसेरा टोली निवासी सुमित साहा, रामकोला के गोलू जायसवाल, जोगिया हिच्छा राय के मजीबुल्लाह अंसारी, डुभा के राजन कुशवाहा, जंगल अमवा के रहने वाले विकास यादव, भैसहां के राकेश शर्मा, हाटा के अक्षय, अमवा के तुलसी पटेल, जमालपुर पडरौना के निवासी मोहम्मद रुस्तम, साहबगंज पडरौना के राहुल और भिखम छपरा के अखिल ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें ज्यादातर लोगों का रक्त जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के काम आ गया। मरीजों के परिजनों की डिमांड पर उन्हें उपलब्ध करा दिया गया। रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साहवर्द्धन करते हुए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया तथा उनके जज्बे की सराहना की गई।

रक्तदान शिविर में इनका रहा योगदान
इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक के प्रभारी एजाज अहमद, आनंद कुमार, विंध्यवासिनी पांडेय, रिंकी यादव, नीतीश कुमार, मंटू प्रजापति, विवेकानंद, सुरेंद्र यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed