फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एसओ के खिलाफ दिया धरना

एसओ के खिलाफ दिया धरना

Mon, 30 Jul 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
एसओ के खिलाफ दिया धरना
एसओ के खिलाफ दिया धरना
विज्ञापन

एसडीएम ने समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। एसओ नेबुआ नौरंगिया का पुतला दहन करने सुभाष चौक पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ताओं के हाथ से पुलिस ने पुतला छीन लिया। इससे नाराज कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक चला धरना एसडीएम पडरौना को ज्ञापन सौंपने के साथ खत्म हुआ।

दोपहर करीब 12 बजे लोक जनशक्ति पार्टी, पूर्वांचल व्यापार मंडल और शिवसेना हिन्दुस्तान पार्टी के कार्यकर्ता नगर के कन्हैया टॉकिज रोड से तिलक चौक होते हुए सुभाष चौक पहुंचे। सभी एसओ नेबुआ नौरंगिया निर्भय सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुतला दहन करने पहुंचे थे। एसओ का पुतला दहन करने की जानकारी होते ही कोतवाल विजयराज सिंह फोर्स लेकर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को पुतला दहन से रोक दिया। पुलिस ने पुतला छीनकर पुलिस चौकी में रखवा दिया। इसके बाद कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं की अगुवाई कर रहे राजेश सैनी और लोजपा जिलाध्यक्ष आशीष मणि त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि नेबुआ नौरंगिया एसओ अपने पद और पहुंच का फायदा उठाकर लोगों को परेशान करते हैं। पूर्व में वरिष्ठ अफसरों से उलझने वाले इस एसओ पर कार्रवाई नहीं होती। इसी का असर है कि अब वह राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाने लगे हैं। करीब एक घंटे बाद एसडीएम अजय नारायण सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान पंकज शर्मा, राजेश तिवारी, सलील, हेमवंत मणि त्रिपाठी, अज्जू मिश्र, केसरी, रामप्रीत, पवन कुमार पासवान, रमेश पाल, राजेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed