फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   रसोईया कल्याण समिति की बैठक

रसोईया कल्याण समिति की बैठक

Sun, 29 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
रसोईया कल्याण समिति की बैठक
मानदेय बढ़वाने के लिए आंदोलन करेंगे रसोइया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में रविवार को ग्रामीण रसोइया कल्याण समिति की बैठक हुई। इसमें मानदेय समेत कई मामलों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि मानदेय बढ़वाने समेत अन्य सभी समस्याओं के निदान के लिए संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश कुुशवाहा ने कहा कि सरकार बनने से पहले भाजपा ने प्रदेश के सभी रसोइयों से मानदेय बढ़ाने और पाल्य व्यवस्था समाप्त करने का वादा किया था। लेकिन सरकार बनने के बाद अपने ही किए गए वादे को सरकार भूल गई है। इसलिए सरकार को वादा याद दिलाने के लिए संगठन की तरफ से आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में गोरखपुर मंडल के सभी जिला मुख्यालयों पर धरन-प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। दूसरे चरण में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी यदि शासन ने मांगें नहीं मानी तो प्रदेश भर के रसोइया लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान सुगंती कुशवाहा, मैना, इसरावती, सोनमती, किसनावती, सभावती, कांती देेवी, ममता देवी, गायत्री देवी, हरेंद्र शर्मा, निर्मला देवी, विश्वनाथ चौहान, सोमार देवी, उषा, दुर्गा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed