फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notice of No Objection Resolution Against Block Chief

ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

Mon, 25 Jun 2018 11:29 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 25 Jun 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Notice of No Objection Resolution Against Block Chief
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। विशुनपुरा के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ सोमवार को मोर्चा खोल दिया। करीब 77 सदस्य अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद डीएम को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा। बागी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के पति पर विभागीय कार्यों में हस्तक्षेप करने और निर्माण संबंधी कार्य सिर्फ चहेतों को ही दिए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट रवाना होने से पहले क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दिनेश जायसवाल की अध्यक्षता में सुबह दस बजे ब्लॉक सभागार में बैठक की। इसमें सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के कार्यों पर असंतोष जताते हुए कहा कि ब्लॉक प्रमुख कंचन जायसवाल अपने दायित्वों का निर्वहन खुद नहीं करतीं, बल्कि उनके पति मनमाने और नियमविरुद्ध ढंग से करते हैं। सदस्यों का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके पति अराजक तत्वों को कार्यालय में बैठाते हैं।
विज्ञापन

सदस्यों ने कहा कि उनके प्रस्तावों को कार्ययोजना में शामिल नहीं किया जाता, बल्कि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपने नजदीकी लोगों को ही लाभ पहुंचाते हैं। इससे सदस्यों की अपने क्षेत्र में किरकिरी होती है। उन्होंने काम दिलाने के एवज में कमीशन मांगे जाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां ब्लॉक प्रमुख और उनके पति के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस डीएम को सौंपा। डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सदस्यों की ओर से निर्वाचन के समय दिए गए शपथ पत्रों और इस बार के शपथ पत्र का मिलान कराया जाएगा। उसके बाद अविश्वास प्रस्ताव के दायरे में आने पर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 83 सदस्यों के नाम से शपथ पत्र मिला है, जबकि मौके पर 77 सदस्य ही पहुंचे थे।
अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करने वाले सदस्यों में रमेश राय, विनोद यादव, अब्दुल हकीम, संतोष कुमार, रईस, नसरुद्दीन, राजेश सिंह, विक्रमा यादव, गिरजेश यादव, शांति देवी, नरेश, आलम आरा, रीमा देवी, मनमोहन यादव, दिनेश गुप्ता सहित कई लोग शामिल थे।

पडरौना। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा के लिए ब्लॉक प्रमुखों की कुर्सी बचाने की चुनौती आ खड़ी हुई है। पिछले हफ्ते ही दुदही ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया था और वहां 13 जुलाई को प्रस्ताव पर मतदान होना है। अब विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख का मामला गरमा गया। दोनों ही सीटें भाजपा के पास हैं और इनकी जीत या हार का असर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी पड़ना तय है। बड़ी बात यह है कि इसमें भाजपा के असंतुष्ट ही प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। दुदही में तो पार्टी ने दो नेेताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भी जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed