फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गैंडा की उपस्थिति से डरे लोग

गैंडा की उपस्थिति से डरे लोग

Thu, 28 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
गैंडा की उपस्थिति से डरे लोग
खड्डा (कुशीनगर) । थाना क्षेत्र के गांव सारंग छपरा के पास खेतों के बीच गैंडा दिखाई देने से कई गांवों के लोग दहशत में हैं। वन विभाग के रेंजर की सूचना के बाद नेपाल के चितवन प्राणी उद्यान और बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र के विशेषज्ञों को इस गैंडा को पकड़ने के लिए पत्र भेजा गया है। वन विभाग ने लोगों को इस जानवर से सतर्क रहने के लिए चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

पिछले महीने आई गंडक नदी की बाढ़ के साथ ही नेपाल के चितवन प्राणी उद्यान से तमाम वन्य जीवों के साथ कई गैंडा भी भारतीय क्षेत्र में आ गये थे। इनको पकड़ने के लिए नेपाल व भारत के वन विभाग टीम ने संयुक्त आपरेशन चलाया था। सात गैंडों को पकड़कर नेपाल के चितवन प्राणी उद्यान भेजा भी गया। इसके अलावा नरायनपुर गांव के पास एक गैंडा का शव मिला। अचानक एक सप्ताह पहले खड्डा क्षेत्र में एक गैंडा की मौजूदगी की चर्चा शुरू हुई। तुर्कहा गांव के सरेह में लाली यादव के केले के खेत में उसके होने की सूचना पर वन विभाग के लोग पहुंचे। उनको पदचिह्न भी मिला लेकिन वह प्रत्यक्ष रूप से नहीं दिखा। बुधवार को सारंग छपरा गांव के सरेह में लोगों ने गैंडा देखकर शोर मचाया। बृहस्पतिवार को खड्डा क्षेत्र के अहिरौली नौकाटोला गांव के विभूति सिंह के गन्ने के खेत में गैंडा की मौजूदगी की खबर पर वन कर्मचारी लक्ष्मण प्रसाद अन्य कर्मचारियों के साथ पहुंचे। खड्डा वन विभाग के पास गैंडा को पकड़ने के लिए संसाधन नहीं है।
विज्ञापन

इस संबंध में खड्डा के रेंजर टीएन तिवारी ने बताया कि नेपाल के चितवन प्राणी उद्यान और बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के अफसरों को इसकी सूचना देकर गैंडा पकड़ने के लिए विशेषज्ञ भेजने को कहा गया है। जब तक यह जानवर पकड़ा नहीं जाता, लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed