फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   11 stuntmen detained, two bikes seized, 31 challaned

Kushinagar News: 11 स्टंटबाज हिरासत में, दो बाइक सीज, 31 का चालान

Thu, 29 May 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 29 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
11 stuntmen detained, two bikes seized, 31 challaned
एयरपोर्ट मार्ग पर बाइक सवार युवकों को रोक कर जांच करती पुलिस। संवाद  
कुशीनगर/कसया। एयरपोर्ट रोड पर स्टंट करने वालों पर पुलिस ने बुधवार को शिकंजा कसा। पूरे दिन पुलिस सक्रिय रही। ट्रैफिक पुलिस भी दौड़ती नजर आई। पुलिस ने 11 स्टंटबाजों को हिरासत में लिया। इसमें छह का शांतिभंग में चालान किया, बाकी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

दो वाहनों को सीज किया। इसके अलावा 31 वाहनों का चालान किया। इसके अलावा अंधे मोड़ और हरियाली के बीच सड़क पर गानों पर रील बनाने वाले 10 इन्फ्लूएंसर को एचडी कैमरे के साथ हिरासत में लिया गया। कसया से एयरपोर्ट को जोड़ने वाले मार्ग पर स्टंटबाजी की खबर को अमर उजाला ने 28 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन

इसके बाद एयरपोर्ट मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस के दो एसआई और पांच कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा एसएचओ ने भी मार्ग का निरीक्षण कर जायजा लिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस सक्रियता दिखाते हुए बुधवार को करीब 11 युवकों को पड़कर थाने ले गई। जिसमें स्टंटबाजी की दो बाइकों को सीज करते हुए चार बाइकों का चालान किया गया। इस मार्ग से पकड़े गए 25 अन्य वाहनों का भी चालान ट्रैफिक पुलिस ने किया। जिसमें बाइक पर सवार तीन लोग, हेलमेट एवं एचडी कैमरा वाले युवकों पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed