{"_id":"570944134f1c1bf02ac810c8","slug":"11-hours-without-electricity-in-the-village-and-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव और शहर में 11 घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव और शहर में 11 घंटे बिजली गुल
कुशीनगर
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। कसया हाइडिल के पास जेसीबी से 33 हजार केवी की दो केबल कट जाने से शनिवार को सुबह से ही कसया और पडरौना डिवीजन में बिजली आपूर्ति ठप रही। इसी दरम्यान पडरौना हाइडिल में 11 हजार केवी के टाउन एक के फीडर के लिए लगे केबल को डैमेज होने की वजह से बदला जाने लगा।
इस वजह से 11 घंटे तक बिजली और पानी के लिए लोग परेशान रहे। पडरौना के एसडीओ अरविंद सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह कसया विद्युत वितरण खंड के पास विभाग की ओर से जेसीबी से काम कराया जा रहा था। इसी बीच 33 हजार केवी की दो लाइन जेसीबी के संपर्क में आने से कट गईं।
इसके चलते कसया सहित पडरौना डिवीजन की बिजली भी गुल हो गई। अभी वहां मरम्मत चल ही रहा था कि पडरौना हाइडिल में टाउन (एक) के लिए लगे 11 हजार केवी के फीडर का एक पोल डैमेज हो गया। उसे बदलने का काम भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
शाम पांच बजे किसी तरह दोनों जगह मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति शुरू की गई, तब तक कसया पॉवर हाउस में फिर फाल्ट हो गया। डेढ़ घंटे की मरम्मत के बाद शाम को साढ़े छह बजे बिजली आपूर्ति शुरू तो कर दी गई, लेकिन इस बीच रह रहकर बिजली कटती रही।
बिजली नहीं रहने से पूरे दिन कसया और पडरौना क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता पानी के लिए भी परेशान रहे। पडरौना विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन संजय कुमार सिंह का कहना था कि गड़बड़ी ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। शाम छह बजे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।