फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   10927 cases solved In Lok adalat

लोक अदालत में सुलझाए गए मामले

Sat, 10 Jul 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
10927 cases solved In Lok adalat
लोेक अदालत : 10,927 मामलों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर )। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें 10,927 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके पूर्व न्यायालय परिसर में पौधरोपण और दिव्यांगों में ट्राई साइकिल वितरण किया गया।
लोक अदालत का उद्घाटन करते हुए उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने कहा कि लोक अदालत में आपसी समझौता के आधार पर मामलों का निस्तारण करने के अलावा अन्य कई मामलों में जरूरत मंद लोगों को विधिक सलाह दी जाती है। लोगों को इन आयोजनों में शामिल होकर इसका लाभ लेना चाहिए। इसके बाद उन्होंने न्यायालय परिसर में पौधरोपण कर दिव्यांग लोगों में ट्राई साइकिल वितरण किया। इसके बाद फौजदारी के 2143 मामलों का निस्तारण कर 1,58,320 रुपये की वसूली की गई। मोटर दुर्घटना से संबंधित 45 क्लेम का निस्तारण कर मृतकों एवं घायलों के आश्रितों को एक करोड़ 75 लाख 74 हजार रूपये दिलाया। पारिवारिक न्यायालय की तरफ से 41 वादों को सुलझाया गया। इसके अलावा 281 बैंक ऋण वादों का निस्तारण कर एक करोड़ 11 लाख 31 हजार 184 टोकन मनी वसूली की। प्रशासनिक न्यायालयों द्वारा 7850 वादों का प्री-लिटीगेशन स्तर पर निस्तारण किया।
विज्ञापन

इस दौरान अविनाश चंद्र त्रिपाठी, विनय कुमार, विवेकानंद शरण त्रिपाठी, विनोद कुमार जायसवाल, राजेश उपाध्याय, रविंद्र कुमार, रामइच्छुक यादव, विजय कुमार हिमांशु आदि न्यायाधीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed