{"_id":"5c324705bdec2256eb0d21ab","slug":"101546798853-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर का मामला
विज्ञापन
एयरपोर्ट को बचाने के लिए निकाला मौन जुलूस
तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में शामिल हुए सपा कार्यकर्ता
पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री पर उड़ान में बाधा डालने का लगाया आरोप
कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बचाने के लिए शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नगर में मौन जुलूस निकाला। जुलूस में पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, एमएलसी रामअवध यादव, पूर्व विधायक विश्वनाथ राय, जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम था।
करीब 12.30 बजे पूर्व मंत्री ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आगे की रणनीति बनाई। पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री पर उड़ान में बाधा डालने का आरोप लगाया। कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया गोरखपुर के निदेशक एके द्विवेदी ने उन्हें फोन व विज्ञप्ति भेजकर एयरपोर्ट चालू होने का आश्वासन दिया है। लेकिन केंद्र सरकार जब तक स्पष्ट बयान नहीं देती, आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने सचिवालय से एयरपोर्ट की फाइल गायब होने को संदेहास्पद बताया, कहा कि सपा इसे सफल नहीं होने देगी। कुशीनगर एयरपोर्ट सपा मुखिया अखिलेश यादव का सपना है। सपा सरकार ने इस एयरपोर्ट को 199 करोड़ रुपये दिया था। रविवार की शाम सात बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि सपा की उपज संघर्षों से हुई है। एयरपोर्ट जिले के विकास से जुड़ा है। उड़ान चालू कराने तक आंदोलन चलेगा।
इसके बाद गोला बाजार तक निकले मौन जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं में इस कदर उत्साह था कि तेज बारिश भी उन्हें नहीं डिगा सकी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी, नथुनी कुशवाहा, मनीष सिंह, उग्रसेन यादव, मनोज तिवारी, राणा प्रताप राव, अलाउदीन अंसारी, ऐनुल हक, बैजनाथ मिश्र, कृष्णलाल तिवारी, सीमा सिंह, विजय यादव, अशोक चौधरी, प्रभाकर जायसवाल आदि मौजूद रहे।