{"_id":"599abf734f1c1b4e6b8b476f","slug":"101503313779-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कार्यालय का चपरासी बताकर कर रहा था वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम कार्यालय का चपरासी बताकर कर रहा था वसूली
Updated Mon, 21 Aug 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव मोगलपुरा में आवास दिलाने के नाम पर वसूली कर रहे एक युवक को गांव के लोगों ने पकड़ कर पिटाई की और उसके बाद पुलिस को सौंप दिया। युवक खुद को डीएम कार्यालय का चपरासी बताकर धौंस जता रहा था, लेकिन पुलिसकर्मियों के पहुंचते ही असलियत सामने आ गई।
सोमवार की सुबह मोगलपुरा गांव में एक व्यक्ति पहुंचा और खुद को डीएम कार्यालय का चपरासी बताते हुए आवास के लिए सूची बनाने लगा। इसके लिए एक फार्म भी भरवा रहा था। जिसके बदले वह 200 रुपये फीस के रूप में वसूल रहा था। युवक का दावा था कि इस फार्म के कलेक्ट्रेट पहुंचते ही आवास स्वीकृत हो जाएगा।
देखते-देखते ही गांव के तमाम लोग रुपये देकर फार्म भरने लगे। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान केदार सिंह भी वहां पहुंचे और योजना के बारे में जानकारी लेने लगे। पूछताछ करने पर युवक प्रधान को ही हड़काने लगा। शक होने पर प्रधान ने पटहेरवा पुलिस को सूचना दी। मामला बिगड़ते देख युवक फार्म व रुपये समेटकर खिसकने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोग युवक की पिटाई करने लगे, तब तक मौके पर पुलिस पहुंच गई। पकड़ा गया युवक तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। इस संबंध में एसओ उमाशंकर यादव ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। ग्राम प्रधान की तरफ से तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।