फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   10 traced in sand mining, one sent to jail

बालू खनन में 10 लोग चिह्नित, एक को जेल

Thu, 01 Oct 2020 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
10 traced in sand mining, one sent to jail
बालू खनन में 10 लोग चिह्नित, एक को जेल
विज्ञापन

कसया। अवैध बालू खनन को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा काफी सख्त हुए हैं। लगातार मिल रही शिकायत की जांच के लिए बृहस्पतिवार को निकले तो छोटी गंडक के विभिन्न घाटों से अवैध बालू निकलवाने वाले 10 लोगों का नाम सामने आया। इन सभी के विरूद्ध खनन कानून के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

तहसील की सीमा से होकर छोटी गंडक नदी बहती है। इसके परवरपार, सोहसा मठिया, कुरमौटा, रामनगर, बैदौली, धनई घाट एवं रेंगवनिया घाट से बालू माफिया अवैध ढंग से बालू खनन करवाते हैं। निरीक्षण के लिए पुलिस के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट निकले तो महुआडीह बैदौली घाट पर दो नाव पर लदा बालू पकड़ा गया। माफिया और मजदूर भागने लगे। मजिस्ट्रेट ने दोनों नावों को जेसीबी मशीन से तोड़वा कर नदी में डूबवा दिया। उन्होंने संबंधित गांवों के लेखपालों एवं पुलिस को जांच कर रिपोर्ट तलब की तो खनन कराने वाले 10 लोगों की सूची सामने आई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने कसया थानाक्षेत्र के भैंसहां निवासी नथुनी तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि अवैध बालू खनन करने वाले सभी माफिया गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed