{"_id":"6674b34a998f6ee5810c2064","slug":"10-sanitation-workers-honored-given-safety-information-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-118539-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 10 सफाई कर्मचारी सम्मानित, सुरक्षा की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 10 सफाई कर्मचारी सम्मानित, सुरक्षा की दी जानकारी
Fri, 21 Jun 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज नगर पंचायत के परिसर में बृहस्पतिवार को स्वच्छता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ब्रांड एंबेसडर और अच्छे काम करने वाले 10 सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सुरक्षा उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी गई।
शासन की ओर से नामित ब्रांड एम्बेसडर इमदाद हुसैन और अच्छे काम करने वाले सफाई कर्मचारी मोहन, अरुण, केदार, राकेश, अर्जुन समेत 10 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर नगर पंचात अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान और ईओ योगेश प्रताप मिश्रा ने सम्मानित किया। स्वच्छता सम्मान समारोह में सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। इसमें गैस मीटर, मास्क, पीपीई कीट के प्रयोग करने पर जोर दिया गया। गीला कचरा, सूखा कचरा के सही तरीके से निस्तारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक सविता भारती, राधेश्याम पासवान, गिरजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।