{"_id":"67d30771d84c48c0b00508c1","slug":"10-mva-transformer-installed-in-manikura-substation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-133752-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मनिकौरा उपकेंद्र में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मनिकौरा उपकेंद्र में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर
Thu, 13 Mar 2025 09:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई के लिए मनिकौरा विद्युत वितरण उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि कर दी गई। साेमवार को 5 एमवीए की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा कर मंगलवार से सप्लाई भी बहाल कर दी गई है। इसके अलावा यहां बिजनेस प्लान के तहत अतिरिक्त नया फीडर लगाया जाएगा। इससे इस उपकेंद्र से जुड़े करीब 13 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। जहां ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर दी गई है वहीं एक अतिरिक्त फीडर लग जाने से लोगों को इस गर्मी में बिजली नहीं सताएगी साथ ही ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज से राहत मिलेगी।
बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत मनिकौरा उपकेंद्र पर 51.61 लाख रुपये की लागत से क्षमता वृद्धि का काम सोमवार को किया गया। यहां पर पहले पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे थे। संवाद
विज्ञापन
बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत मनिकौरा उपकेंद्र पर 51.61 लाख रुपये की लागत से क्षमता वृद्धि का काम सोमवार को किया गया। यहां पर पहले पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे थे। संवाद
विज्ञापन