{"_id":"692df19ac184534fbc02ccd8","slug":"10-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-sending-abroad-action-demanded-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149980-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख की ठगी, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख की ठगी, कार्रवाई की मांग
Tue, 02 Dec 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। चौराखास थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी चार युवकों ने आरोप लगाया है कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति झांसा देकर 10 लाख रुपये लिया और टूरिस्ट वीजा देकर रूस ले गया। कुछ दिनों बाद वह व्यक्ति युवकों को वहीं छोड़कर भारत लौट आया।
इसके बाद चारों युवक परिवार से पैसे मंगवाकर किसी तरह घर लौटे। घर आने के बाद जब युवकों ने भेजने वाले व्यक्ति से पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उन्हें भगा दिया। अब धमका रहा है। चौराखास थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी राहुल पुत्र सुरेश यादव, दिलीप पुत्र साधुशरण यादव, संदीप पुत्र हरेंद्र हरिओम सिंह को थाना क्षेत्र के बकुलहर के एक कथित एजेंट ने रूस में नौकरी देने का झांसा देकर प्रत्येक से 2.50 लाख रुपये ले लिये।
इसमें 8.57 रुपये खाते में तथा 1.43 लाख रुपये नकद थे। चारों को कथित एजेंट साथ लेकर रूस पहुंचा था। पीड़ितों का आरोप है कि वहां दस दिनों तक नौकरी दिलाने का हवाला देते रहा और हम लोगों को कुछ बताए बिना भारत लौट आया। उसके बाद हम लोगों को पता चला कि हम लोगों को टूरिस्ट वीजा पर भेजा गया है, जो पंद्रह दिन बाद समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
इस बीच हम लोगों को वहां की पुलिस ने पकड़ लिया और पांच-पांच हजार रुपये के जुर्माने पर छोड़ा गया। इसके बाद किसी तरह हम लोग घर संपर्क करके टिकट करवाने के बाद स्वदेश पहुंचे। यहां आने के बाद हम सब पैसा मांगने कथित एजेंट के पास गए तो पहले तो कुछ दिन का समय दिया। समय बीत जाने के बाद जब हम लोग दुबारा गए तो पैसा देने से इन्कार करते हुए गाली देकर भाग दिया।
पीड़ित युवकों का आरोप है इसके बाद चौरा खास थाने पर तहरीर दी, लेकिन कि पिछले तीन दिनों से प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। इस संबध में थानाध्यक्ष अजय कुमार पटेल ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर आरोपी को बुलाया गया था। वह नहीं आया। अब मंगलवार को बुलाया गया है। पहले कोशिश है कि पैसा वापस करा दिया जाए, नहीं देने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।