फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   10 kg ganja recovered, two smugglers also arrested

Kushinagar News: 10 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर भी दबोचे गए

Thu, 17 Jul 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 17 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
10 kg ganja recovered, two smugglers also arrested
पटहेरवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुअवा गांव के सामने पुलिस ने बुधवार को कार सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। कार में सीट के नीचे छिपाए गए 10 किलो गांजा को भी पुलिस ने बरामद किया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि ओडिशा से गांजा की खेप बिहार पहुंचाने जा रहे थे। दोनों तस्कर ओडिशा के रहने वाले हैं। उन्होंने कई अहम जानकारी दी है, जिसके जरिए पुलिस सरगना तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हाईवे के रास्ते से तस्करी का खेल पुलिस की सख्ती के बाद भी जारी है। बुधवार को सुबह पटहेरवा पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा से एक कार से गांजा लेकर तस्कर बिहार जा रहे हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा टीम के साथ महुअवा गांव के पास वाहनों की चेकिंग करने लगे। एक कार आती हुई दिखी तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तस्कर रुकने के बजाय कार लेकर भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन का पीछा कर कार सवार गांजा तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने तस्करों की पहचान डींगर बाग उर्फ रॉकी बाग, सिंघहटी मॉल थाना तूसरा जिला बलांगीर ओडिशा, पंदमलोचन निवासी भगबहली थाना तूसरा जिला बलांगीर ओडिशा के रूप में की। पुलिस के अनुसार तस्कर ओडिशा से बिहार के धनहा में एक व्यक्ति को गांजा देने जा रहे थे। तस्करों ने पूछताछ में इस नेटवर्क में शामिल लोगों और सरगना का नाम बताया है। कार नंबर की मदद से वाहन मालिक की पहचान कर विवेचना में नाम शामिल पुलिस करेगी। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने ने बताया कि कार डिंगरबाग चला रहा था। गांजा की कीमत ढाई लाख और कार की कीमत दस लाख है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed