{"_id":"6a078208c3ce510a030820e4","slug":"10-female-students-receive-bicycles-in-nebua-naurangiya-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159885-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नेबुआ नौरंगिया में 10 छात्राओं को मिलीं साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नेबुआ नौरंगिया में 10 छात्राओं को मिलीं साइकिलें
Sat, 16 May 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। अनुसूचित जनजाति यूनिफॉर्म एवं साइकिल योजना के तहत गुरुवार को विकास खंड परिसर नेबुआ नौरंगिया में छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव और खंड विकास अधिकारी रामप्रवेश ने छात्राओं को साइकिलें सौंपीं। योजना के तहत कक्षा छह की तीन, कक्षा नौ की एक और कक्षा 11 की छह छात्राओं समेत कुल 10 बालिकाएं लाभान्वित हुईं।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। साइकिल मिलने से छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रधानाचार्य, अभिभावक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।