फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   1 died 11 positive

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 11 मिले संक्रमित

Fri, 11 Feb 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
1 died 11 positive
कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 11 मिले संक्रमित
विज्ञापन

तीसरी लहर में अब तक 768 लोग हो चुके हैं संक्रमित
सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 88 हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जनपद में कोरोना से शुक्रवार को भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद महामारी से मरने वालों की संख्या सात हो गई है। 11 नए लोग संक्रमित मिले। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 88 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने शुक्रवार की शाम को बताया कि 4,498 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि 3,816 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 3,805 निगेटिव और 11 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में दुदही क्षेत्र से दो, खड्डा से दो, हाटा से एक, सेवरही से एक, नेबुआ नौरंगिया से एक, विशुनपुुरा से एक और अन्य क्षेत्रों से तीन व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के 58 वर्षीय कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की शुक्रवार को बीआरडीए मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इससे जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या सात हो गई है। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर में 1,63,508 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इनमें 768 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 657 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 0.47 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 86.88 प्रतिशत है। मृत्यु दर 0.91 प्रतिशत हो गई है। सीएमओ ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed