फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   1.5 kg heroin recovered

डेढ़ किलोग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Fri, 27 Sep 2019 06:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
1.5 kg heroin recovered
कुशीनगर ः वाल्मीकिनगर (बिहार)में इडो नेपाल बार्डर पर डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ आरोपी को एसएसबी ? - फोटो : KUSHINAGAR
डेढ़ किलोग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

पकड़ा गया युवक पश्चिमी बंगाल का निवासी
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के आसपास तलाशी के दौरान एसएसबी ने की बरामदगी
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा(कुशीनगर)। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने पश्चिम बंगाल प्रांत के युवक को डेढ़ किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। उसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस इस धंधे से जुड़े लोगों को बेनकाब करने में जुटी है।
यूपी सीमा से सटे बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर में गंडक नदी बैराज पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 21वीं वाहिनी के कंपनी कमांडर सुमित कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल व आसपास सघन तलाशी के दौरान जंगल में नर देवी मंदिर के समीप संदिग्ध व्यक्ति देखा गया। उसकी पीठ पर लदे बैग की तलाशी ली गई तो उसमें डेढ़ किलोग्राम हीरोइन जैसा पाउडर पाया गया। अत्याधुनिक नारकोटिक्स ड्रग्स डिटेक्शन किट से परीक्षण में पाउडर के हेरोइन होने की पुष्टि हुई। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान स्टीफन खड़िया (39) पिता बिरजा खड़िया ग्राम मेंतली चाय बागान थाना मेंतली पश्चिम बंगाल के रूप में की गई। एसएसबी ने उसको वाल्मीकि नगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्र बताते हैं कि तस्करों का नेटवर्क नेपाल, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल व दिल्ली तक फैला है।
विज्ञापन

इस संबंध में वाल्मीकिनगर एसओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत डेढ़ करोड़ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पूर्व पकड़ा गया था मसाला
खड्डा। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करों का नेटवर्क काफी मजबूत है। यह इलाका नेपाली व चाइनीज सामान, शराब व वन्यजीवों के अंगों आदि की तस्करी के लिए चर्चित हो रहा है। एक माह पूर्व ही नेपाल से नाव पर खड्डा थाना क्षेत्र में लाई जा रही लगभग 16 लाख रुपये मूल्य की मसाले की खेप पकड़ी गई थी। एसएसबी ने ही उसे भी खड्डा क्षेत्र में बरामद किया था। इस दौरान मरचहवा गांव के पास हवाई फायरिंग भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed