{"_id":"c848d25017aefb8def479c9b4399c66f","slug":"kiran-bedi-will-not-go-in-arvind-chief-minister-oath-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के शपथग्रहण में नहीं जाएंगी किरन बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के शपथग्रहण में नहीं जाएंगी किरन बेदी
अमर उजाला, मथुरा
Updated Thu, 26 Dec 2013 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्ना हजारे टीम की अहम सदस्य डा. किरन बेदी दिल्ली में होने वाले अरविंद केजरीवाल के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी। डाक्टर किरण बेदी ने कहा कि उस दिन उनका चार माह पहले से बंगलूरू में कार्यक्रम तय है।
विज्ञापन
डा. बेदी रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में भाग लेने आई थीं। उन्होंने कहा कि वैसे भी ‘आप’ द्वारा निमंत्रण भेजने की बात उन्हें अखबारों से ही पता चली। इस दौरान उन्होंने संसद में पास हुए लोकपाल बिल को अहम उपलब्धि बताया।
विज्ञापन
साथ ही कहा कि जो लोग इस बिल को कमजोर बता रहे हैं वह उनका अपना नजरिया हो सकता है। उन्होंने सरकार बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और कहा कि दिल्ली में ‘आप’ सरकार के कार्य मूल्यांकन के लिए उन्हें समय देना चाहिए।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने लोकपाल बिल को कमजोर बताने पर आमआदमी पार्टी के नजरिए पर भी सवाल उठाए। लोकपाल बिल को अन्ना आंदोलन की ऐतिहासिक सफलता बताते हुए उन्होंने सपा के अलावा अन्य सभी राजनीतिक दलों का आभार जताया। इस अवसर पर उनके साथ पालिका चेयरमैन मनीषा गुप्ता, लता गोयल, अभिषेक गोयल आदि उपस्थित रहीं।