{"_id":"04e1c38a-e804-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"killed-daughter-in-law-and-her-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू, प्रेमी को अवैध संबंध रखने की दी खौफनाक सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू, प्रेमी को अवैध संबंध रखने की दी खौफनाक सजा
बाराबंकी/ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2013 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के फतेहपुर में ग्राम असोहना के प्रधान ने इज्जत की खातिर रविवार की रात घर में ही बेटे और रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपनी बहू व उसके प्रेमी को बांके से काट डाला।
विज्ञापन
सोमवार सुबह पहुंची पुलिस ने घर का ताला तुड़वाया। अंदर का नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। चारों ओर खून पड़ा था और युवती का शव आंगन में तो युवक का शव छत पर पड़ा था।
विज्ञापन
मारे गए युवक की पत्नी की नामजद तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वारदात के समय घर में रहे मृतका के पुत्र ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की हत्या उसके बाबा और चाचा ने की है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव असोहना के प्रधान ओम प्रकाश वर्मा पुत्र राम सिंह ने अपने पुत्र विपिन, रिश्तेदार शिव विशाल पुत्र श्यामलाल और वीरेश पुत्र लाल बहादुर के साथ मिलकर रविवार की रात करीब आठ बजे बहू अनीता (30) पत्नी स्व. नीरज कुमार व पड़ोसी शिव कुमार (30) पुत्र रामसेवक को बहू के ही घर में बंद कर बांके से काट डाला।
वारदात के समय मृतका (अनीता) का नौ वर्षीय पुत्र अतुल घर में ही था। दोनों की हत्या करने के बाद मासूम को प्रधान अपने घर में छोड़कर फरार हो गया। मृतका अनीता के पति नीरज ने चार साल पहले फांसी लगाकर जान दे दी थी।
हत्या करने से पहले प्रधान ने अनीता के घर के बाहर ताला लगा दिया था जिससे कोई भाग न सके और गैलरी के रास्ते जाकर वारदात को अंजाम दिया। उधर अनीता के घर में रात में शोर को सुनकर शिव कुमार की पत्नी सीतादेवी ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी थी लेकिन पुलिस वहां रात में नहीं पहुंची।
इस पर सीता ने सुबह फिर पुलिस को सूचना देकर पति की हत्या किए जाने की आशंका जताई। सोमवार की सुबह दस बजे पुलिस असोहना गांव पहुंची। घर के बाहर दरवाजे में लगे ताले को तोड़ कर पुलिस अंदर पहुंची तो वीभत्स नजारा देख कर सभी दंग रह गए। अनीता का शव आंगन में पड़ा था जबकि शिवकुमार का खून से लथपथ शव छत पर मिला।