फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth who fell victim to fraud gets back 70,000

Kaushambi News: धोखाधड़ी के शिकार युवक को वापस मिले 70 हजार रुपये

Sat, 20 Jun 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 20 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Youth who fell victim to fraud gets back 70,000
यूपीआई धोखाधड़ी के बाद पीड़ित युवक का डमी पैसा लौटाते पुलिस कर्मी। स्रोत: पुलिस
कौशाम्बी पुलिस ने यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी के शिकार हुए मोहम्मद शाबान के खाते में खाते से उड़ाई गई रकम वापस करा दी है।
विज्ञापन

सरायअकिल के कटैया निवासी मो. शाबान ने एनसीआरपी पोर्टल पर मामला दर्ज कराया था। इस पर साइबर क्राइम थाना व साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान साइबर टीम ने संबंधित खातों का तकनीकी विश्लेषण कर पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर मो. शाबान ने कौशाम्बी पुलिस का आभार जताया।

एससी ने लोगों को सचेत किया है कि साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहें, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और लालच में आकर अपनी बैंकिंग या ओटीपी संबंधी जानकारी साझा न करें। किसी प्रकार की ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं या साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed