{"_id":"5ccc928bbdec2207186a4ab1","slug":"youth-s-knife-stabbed-to-death-in-mouserri-s-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसेरी बहन की शादी में युवक की चाकू घोंपकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसेरी बहन की शादी में युवक की चाकू घोंपकर हत्या
Sat, 04 May 2019 12:42 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 May 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
murder in kaushambi
- फोटो : kaushambi
मंझनपुर थाना क्षेत्र के समदा गांव में गुरुवार की रात शादी में भारी बवाल हो गया। डांस के दौरान लड़की और लड़के पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि खाना खाते वक्त दुल्हन के मौसेरे भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना को दूल्हे के चचेरे भाई ने अंजाम दिया। घटना से हाहाकार मच गया। लड़की वालों ने शादी रोक दी। अफरातफरी में अधिकांश बाराती भाग निकले। आरोपी की तलाश की जा रही है।
समदा गांव निवासी रामप्रताप की बेटी मंजू की गुरुवार रात शादी थी। कोखराज इलाके के भदवां गांव से बारात आई थी। बताया जाता है कि बारात में डांस के दौरान दूल्हे छेदीलाल के चचेरे भाई दिर्गज उर्फ धीरज से दुल्हन के मौसेरे भाई राजकुमार (24) पुत्र रामअवतार निवासी खंदेउरा थाना पश्चिमशरीरा का विवाद हो गया। नशे में धुत धीरज को लोगों ने उस वक्त समझाया बुझाया। राजकुमार को भी वहां से हटा दिया गया। मामला शांत हो गया।
द्वारचार के बाद खाना खाते समय धीरज और राजकुमार में फिर कहासुनी होने लगी। गाली गलौज के बीच धीरज कहीं से चाकू ले आया और राजकुमार से सीने में घोंप दिया। वह चीख मारकर गिर गया। घटना से वहां हाहाकार मच गया। राजकुमार के घर वाले चीख मारकर रोने लगे। दुल्हन पक्ष के लोग आक्रोशित हुए तो अधिकांश बाराती भाग खड़े हुए। घर के लोग खून से लथपथ राजकुमार को लेकर जिला अस्पताल आए।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की के पिता रामप्रताप की तहरीर पर आरोपी धीरज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से नाराज लड़की के पिता ने शादी कैंसिल कर दी। सात फेरे नहीं हो पाए। पुलिस ने वर पक्ष के कई लोगों से पूछताछ की। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।