{"_id":"6ab82a7ca282ce48f908104c","slug":"youth-returning-from-khaga-dies-after-his-bike-hits-a-divider-kaushambi-news-c-261-1-kmb1009-149026-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: खागा से लौट रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकराई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: खागा से लौट रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकराई, मौत
विज्ञापन
दीपू पाल की फाइल फोटो
- फोटो : shiv tripathi
नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर एक भौंतर निवासी 24 वर्षीय युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। फतेहपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भौंतर निवासी दीपू पाल पुत्र दशरथ लाल पाल कानपुर की एक साबुन फैक्ट्री में काम करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। शनिवार दोपहर वह खागा की ओर किसी व्यक्ति से विदेशी वीजा के संबंध में मुलाकात कर बाइक से घर लौट रहा था।
कटोघन के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे खागा के हरदों अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने फतेहपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर फतेहपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। दीपू दो भाइयों में बड़ा और परिवार का कमाऊ सदस्य था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गया।