{"_id":"690a50d5ff7378873e0e90aa","slug":"youth-feared-drowned-while-bathing-in-ganga-bike-and-clothes-recovered-from-ghat-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-132064-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गंगा नहाने गए युवक के डूबने की आशंका, घाट पर बाइक और कपड़े बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गंगा नहाने गए युवक के डूबने की आशंका, घाट पर बाइक और कपड़े बरामद
Wed, 05 Nov 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के बदनपुर गंगा घाट पर नहाने गए युवक के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार शाम घाट पर युवक की बाइक और कपड़े मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला।
चरवा कोतवाली के समसपुर गांव निवासी प्रदीप (24) पुत्र मेवा लाल मंगलवार दोपहर अपनी बाइक से बदनपुर घाट गंगा नहाने गए थे। देर शाम घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो उठे। उन्होंने प्रदीप की खोजबीन शुरू कर दी। शाम को बदनपुर गंगा घाट पर प्रदीप की बाइक और उनके कपड़े मिले। इससे परिजनों ने युवक के गंगा में डूबने आशंका जताई है।