फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth dies under suspicious circumstances

Kaushambi News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
चरवा कोतवाली क्षेत्र के सैयद सरांवा गांव में शनिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। मृतक का शरीर नीला पड़ने से परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सैयद सरांवा गांव निवासी रहमत उल्ला स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनके मुताबिक शनिवार शाम उनका छोटा बेटा अजीम उल्ला (28) घूमने के लिए घर से बाहर गया था। देर शाम लौटने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दो साल पहले अजीम के बड़े भाई की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत किसी बीमारी से हुई है। मामले की गहन जांच के लिए विसरा प्रिजर्व किया गया है ताकि मौत का स्पष्ट कारण पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed