{"_id":"61e5b490260241213c2c0db1","slug":"youth-dies-of-corona-two-positives-found-kaushambi-news-ald325203426","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से युवक की मौत, दो पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से युवक की मौत, दो पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
Youth dies of corona, two positives found
- फोटो : KAUSHAMBI
कोरोना की तीसरी लहर अब जानलेवा होने लगी है। सोमवार को संक्रमण की जद में आए एक युवक की प्रयागराज के एसआरएन स्थित कोविड एल-3 वार्ड में मौत हो गई। साथ ही दो नए पॉजिटिव मिले। जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है। वहीं, कोविड से बचाव के लिए जिले के 25,367 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि कनैली क्षेत्र का 33 वर्षीय युवक स्वास रोग से पीड़ित था। परिजन उसे इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल ले गए थे।
जहां एंटीजन जांच में रिपोर्ट पॉजिटव आने पर संक्रमित को एसआरएन के कोविड एल-3 वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। उधर, संयुक्त जिला चिकित्सालय, कारागार समेत जनपद के विभिन्न हिस्सों में शिविर लगाकर 2101 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई।
विज्ञापन
इनमें से दो लोग पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में जिला कारागार का एक बंदी व सरसवां क्षेत्र की 21 वर्षीय महिला शामिल है। दोनों को होम आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। बताया कि मंगलवार को संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर जांच कराई जाएगी।
वैक्सीनेशन शिविरों में शाम पांच बजे तक टीका लगवाने वालों में 15 से 17 साल के 6135 लोग शामिल थे। जबकि 18 वर्ष से ऊपर वाले 4136 लोगों को टीके की पहली डोज व 14545 को द्वितीय डोज दी गई। इनके अलावा 551 लोगों को बूस्टर डोज दी गई।
होम आइसोलेट मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
पीएचसी की टीम डॉ. अरुण कुमार के नेतृत्व में छोकरियन का पुरवा में चार दिन पहले मिले संक्रमित के घर पहुंची। संक्रमित का ऑक्सीजन लेवल और तापमान ठीक मिला। इसी तरह तीन दिन पहले मंझनपुर के चक नगर में संक्रमित मिले मरीज के घर पहुंची टीम ने कोविड-19 से बचाव के बारे में जानकारी दी। इसके बाद रामपुर बसोहरा पहुंची टीम ने संक्रमित महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं। टीम में डॉ. अरुण केसरवानी, डॉ. अलीमा खातून, स्टाफ नर्स रूपा देवी, ऑप्टोमेट्रिक नीरज जायसवाल आदि शामिल रहे।
संक्रमित मिलने के बाद बंद किया बैंक
बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा गुलामीपुर के एक कर्मचारी के संक्रमित मिलने पर सोमवार को ब्रांच में तालाबंदी रही। प्रबंधक ने शाखा के बाहर सैनिटाइजेशन कराने के लिए ब्रांच बंद रखने का नोटिस चस्पा कराया। सुबह अपने-अपने काम के सिलसिले में पहुंचे उपभोक्ता बैंक में ताला लटकता देख मायूस होकर घर लौट गए।
पुलिस की लापरवाही से जेल में संक्रमण फैलने का खतरा
- जिले की पुलिस कोरोना संक्रमण को लेकर पूरी तरह से लापरवाह है। रविवार को लूट की वारदात में पकड़े गए कोरोना संक्रमित को नगर कोतवाल ने न सिर्फ एसपी ऑफिस में मीडिया कर्मियों से रूबरू कराया बल्कि स्वास्थ्स विभाग की कथित निगेटिव रिपोर्ट के आधार पर उसे जिला कारागार भेज दिया। इसे लेकर प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है। आननफानन जेल प्रशासन ने उसे क्वॉरंटीन सेल में रहने वाले बंदियों से अलगकर दूसरी बैरक में रख दिया है। उधर, बंदी की जांच करने वाले पीएचसी मंझनपुर के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरुण पटेल ने डीएम-एसपी समेत जेल अध्यीक्षक को पत्र लिखकर बंदी मनीष को पॉजिटिव बताते हुए सदर कोतवाल की भूमिका पर सवाल उठाया है।