{"_id":"642f32c2b088b3b8c509e6dc","slug":"youth-dies-in-suspicious-condition-fear-of-poisoning-kaushambi-news-c-3-1-97783-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, जहर खाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, जहर खाने की आशंका
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के सिंहपुर गांव के एक युवक की बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई। चायल कस्बे में एक परिवार के घर के अंदर उसका शव मिला। शरीर में किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे। शव नीला पड़ा था। लोगों ने युवक के जहर खाकर जान देने की आशंका जाहिर की है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सिंहपुर निवासी रामलोचन तिवारी किसान हैं। उनका दूसरे नंबर का बेटा अनिकेत तिवारी (28) अविवाहित था। पिपरी के कादिलपुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे में रहकर ट्रैक्टर चलाता था। पिता रामलोचन और भाई विवेक का कहना है कि अनिकेत का चायल कस्बे में रहने वाली एक महिला व उसके परिवार के लोग के घरों में आना जाना था।
बुधवार की रात को अनिकेत चायल कस्बा जाने की बात कहकर घर से निकला था। बृहस्पतिवार की सुबह चायल कस्बे की रहने वाली महिला आशा देवी और उसके पति मंगरू ने फोन कर अनिकेत के मौत होने की जानकारी दी। इस सूचना से घर में कोहराम मच गया। जब तक पिता रामलोचन और परिवार के लोग चायल कस्बा पहुंचते कि इससे पहले दंपती अनिकेत का शव लेकर सिंहपुर पहुंच गए।
विज्ञापन
लोगों ने शव देखा तो शरीर पर किस भी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे, लेकिन शरीर पूरी तरह से नीला पड़ चुका था। इससे लोगों ने आशंका जाहिर की है कि अनिकेत को या तो जहर खिलाया गया है या फिर उसने जहर खाकर जान दी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।
पिता ने दंपती पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप
चायल। मृतक अनिकेत के पिता रामलोचन ने बताया कि उसका बेटा ट्रैक्टर चालक था। पिछले कई सालों से चायल कस्बा में रहने वाले एक महिला और उसके परिवार के लोगों के यहां उसका आना जाना था। बुधवार की शाम तक उसका बेटा बिलकुल ठीक हालत में था। पिता ने बेटे को जहर देकर मार डालने की बात कहते हुए महिला और उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है।