{"_id":"6ab2dcdaec9a88d69e078d49","slug":"elderly-man-drowns-in-pond-family-left-waiting-for-sdrf-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-148763-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तालाब में डूबे बुजुर्ग की मौत, एसडीआरएफ का इंतजार करते रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तालाब में डूबे बुजुर्ग की मौत, एसडीआरएफ का इंतजार करते रहे परिजन
विज्ञापन
करारी के अर्का महाबीरपुर गांव में तालाब में डूबने से हुई वृद्व की मौत के बाद जुटे लोग। संवाद
कोतवाली क्षेत्र के अर्का महावीर गांव में सोमवार देर रात शौच क्रिया के लिए घर से निकले 70 वर्षीय बुजुर्ग की गहरे तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं।
चरवा क्षेत्र के नया तालाब सैयद सरांवा गांव निवासी सेवा सिंह यादव (70) करीब पिछले 40 वर्षों से अपनी ससुराल अर्का महावीरपुर गांव में रह रहे थे। परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात करीब 12 बजे वह शौच के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह तालाब में उनके डूबने की जानकारी हुई।
सूचना पर पुलिस पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया। एसडीआरएफ टीम के पहुंचने में देरी होने पर परिजन और ग्रामीणों ने खुद तालाब में उतरकर तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद तालाब के किनारे से सेवा सिंह का शव मिला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है।